भारत के बाद अब UAE में भी राम मंदिर के उद्धघाटन की तैयारी!

साल 2024 राम भक्तों के लिए दोहरी खुशियाँ लेकर आ रहा है। जहा एक और 22 जनवरी 2024 को राम लला अपने धाम अयोध्या में विराजने जा रहे है तो वहीं UAE की राजधानी अबू धाबी में भी राम मदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ख़ास बात यह है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी में पहला हिंदू मंदिर है। मंदिर का उद्धाटन 14 फरवरी 2024 को तय किया गया है। बीएपीएस के स्वामी ईश्वरचरणदास और स्वामी ब्रह्मविहारिदास के साथ मौजूद शिष्टमंडल ने उद्धाटन समारोह के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया है, जिसे प्रधानमंत्री द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। बता दें, यूएई की राजधानी अबू धाबी के ठीक बाहर स्थित यह मंदिर न केवल देश में अपनी तरह का पहला मंदिर है, बल्कि पश्चिम एशिया का सबसे बड़ा मंदिर है। इसे BAPS हिंदू मंदिर के तौर पर जाना जा रहा है,जो अल वाकबा जगह पर 20,000 वर्ग मीटर की जमीन पर बना है।

अबू धाबी का यह भव्य हिंदू मंदिर 27 एकड़ में बन रहा है जिसे बनाने में गुलाबी चूना पत्थरों और सफेद संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है. मंदिर में जो कलाकृतियां बनाई गई हैं, उनमें रामायण, महाभारत और भारतीय महाकाव्यों से जुड़ी घटनाओं को बेहद खूबसूरत तरीके से दर्शाया गया है. मंदिर में अरब संकेतों जैसे-ऊंट की कलाकृति भी बनाई गई है।

अबू धाबी में बने इस मंदिर की नींव तब राखी गई थी जब, 2015 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई के दौरे पर गए थे, तो वहां के राष्ट्रपति ने दुबई-आबू धाबी हाइवे पर 17 एकड़ जमीन तोहफे में दी। दो साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए इस मंदिर की नींव रखी गई। बताया जा रहा है कि इस मंदिर का निर्माण दो देशों और उनकी सरकारों के बीच बढ़ रहे सद्भाव का एक सबूत है। नींव रखे जाने के बाद से ही मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस मंदिर का उद्घाटन ऐसे समय पर होगा, जब राम मंदिर भी भक्तों के लिए खुल जाएगा।

Related Posts

Bijnor News : गांव लच्छीरामपुर में बच्चों को समर्पित रहा विजय दशमी पर्व!
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

बच्चों ने कई दिन तक मेहनत कर अपने…

Continue reading
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
  • TN15TN15
  • October 18, 2026

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

  • By TN15
  • October 22, 2026
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

  • By TN15
  • October 22, 2026
‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

  • By TN15
  • October 22, 2026
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

  • By TN15
  • October 22, 2026
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

  • By TN15
  • October 22, 2026
IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

  • By TN15
  • October 22, 2026
बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस