प्रधानमंत्री के मन में संसद के लिए ‘सम्मान’ नहीं, शहीदों को श्रद्धांजलि देने भी नहीं पहुंचे : चिदंबरम

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मोदी पर संसद का सम्मान न करने का आरोप लगाया है।

चिदंबरम ने मंगलवार को कहा, ”प्रधानमंत्री के मन में संसद के लिए इतना बड़ा ‘सम्मान’ है कि वह 13 दिसंबर को शहीद सुरक्षाकर्मियों को दी जाने वाली श्रद्धांजलि में भी शामिल नहीं हुए। वह सब कुछ छोड़ कर वाराणसी चले गए। आप उन्हें केवल वाराणसी और अयोध्या जैसी जगहों पर ही पाएंगे, संसद में नहीं। ”

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा कि पिछले 13 दिनों से संसद के शीतकालीन सत्र में प्रधानमंत्री मोदी शामिल नहीं हुए। राहुल गांधी ने कहा यह कुछ पूंजीपतियों की शक्ति है कि वह वाराणसी में जाकर गंगा स्नान करते हैं।

राहुल गांधी ने तंज कसते हुए मंगलवार को कहा कि राज्यसभा से 12 सदस्यों के निलंबन के पीछे प्रधानमंत्री या सरकार नहीं है। ये पूंजीपतियों की शक्ति है।

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको लेकर एक ट्वीट कर लिखा था कि, मैं उन सभी सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जो 2001 में संसद हमले में कर्तव्य के दौरान शहीद हुए थे। राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और सर्वोच्च बलिदान हर नागरिक को प्रेरित करता है।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया