महाराष्ट्र विधान परिषद के नतीजे प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक: जेपी नड्डा

नई दिल्ली,14 दिसंबर (आईएएनएस) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र विधान परिषद में पार्टी ने छह में से चार सीटें जीती हैं और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों में जनता के विश्वास का प्रतीक है।

नड्डा ने ट्विटर पर कहा ” महाराष्ट्र विधान परिषद में पार्टी ने छह में से चार सीटें जीती हैं और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ,उनकी नीतियों और योजनाओं के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है। मैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, देवेन्द्र फडनवीस और सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।”

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और महाराष्ट्र प्रभारी सी टी रवि ने एक ट्वीट में कहा “महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में टीम भाजपा को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के नेतृत्व में हमारे कार्यकर्ताओं ने जो अथक मेहनत की थी, उन सभी को धन्यवाद, भाजपा ने छह में चार सीटें जीती हैं।”

इन चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया करते हुए देवेन्द्र फडनवीस ने कहा “ये दोनों जीत हमारे लिए बहुत ही खास हैं और हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता की कठोर मेहनत का नतीजा है। नागपुर और अकोला में भारी अंतर से विजय हासिल की गई हैं और एक बार फिर भाजपा ने इन चुनावों में अपने आपको साबित कर दिखाया है तथा विधान परिषद की छह में से चार सीटों पर पार्टी की जीत हुई है।”

गौरतलब है कि केसरिया पार्टी ने स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र में अकोला और नागपुर सीटों पर जीत हासिल की थी और नागपुर से चंद्रशेखर बावानकुले तथा अकोला से वसंत खंडेलवाल जीते थे।

Related Posts

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading
यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?