ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना से भारत में लागत प्रभावी उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा: केंद्र

नई दिल्ली| भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) से भारत में लागत प्रभावी उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि पीएलआई योजना का उद्देश्य उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ चार पहिया वाहनों के निर्माण की दिशा में काम करना है।

राज्य मंत्री ने कहा, “हम अपने उद्योगों को प्रौद्योगिकी का आविष्कार करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे ताकि हम कम लागत पर उन्नत तकनीक, ईंधन दक्षता और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं वाली कारों सहित चार पहिया वाहनों का उत्पादन करने में सक्षम हों।”

उन्होंने यह भी कहा, “हमें विदेशों से प्रौद्योगिकी का आयात करना पड़ता है और विदेशों से आयात किए जा रहे कंपोनेंट्स पर भारी कीमत चुकानी पड़ती है।”

पाल ने कहा, “पीएलआई के तहत, हम ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन के तहत प्रौद्योगिकी का विकास करेंगे और इससे न केवल प्रौद्योगिकी और कंपोनेंट्स के आयात पर अंकुश लगेगा, बल्कि देश में निवेश भी आएगा।”

उन्होंने कहा कि कारों और अन्य चार पहिया वाहनों के निर्माण के लिए पुरानी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो उच्च कीमतों का प्रमुख कारण है।

मंत्री ने कहा, “एक बार जब हम नवीनतम (लेटेस्ट) तकनीक को सामने ला देंगे, तो लागत कम हो जाएगी, क्योंकि हम स्थानीय तौर पर उत्पादन करने में सक्षम होंगे। वैश्विक ऑटोमोबाइल उद्योग 15 अरब अमेरिकी डॉलर का है, लेकिन इस सेगमेंट में भारत की हिस्सेदारी दो प्रतिशत से भी कम है। पीएलआई योजना से इसमें सुधार होगा।”

उन्होंने कहा कि इससे ऑटोमोबाइल क्षेत्र में रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह ने कहा कि फिलहाल ऑटोमोबाइल सेक्टर को हर दिन घाटा हो रहा है और फोर्ड जैसी कंपनियों ने भारत में अपनी उत्पादन इकाइयां बंद कर दी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी ऑटोमोबाइल कंपनियों को बंद होने से रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है।

Related Posts

Shubhakaran’s death in farmers’ movement : परिजनों को पंजाब सरकार देगी 1 करोड़ का मुआवजा ,हरियाणा सरकार क्या देगी ?

पिछले काफी दिनों से चल रहे किसान आंदोलन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

  • By TN15
  • November 19, 2026
‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

  • By TN15
  • November 19, 2026
दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

  • By TN15
  • November 19, 2026
कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

  • By TN15
  • November 19, 2026
भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

  • By TN15
  • November 19, 2026
यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

  • By TN15
  • November 17, 2026
दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026