जलवायु परिवर्तन की दौर में पौधारोपण विश्व के लिए वरदान : डा मनोज कुमार सिंह

समाज में स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों ही अत्यंत महत्वपूर्ण

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ किया गया पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन

सुभाषचंद्र कुमार

समस्तीपुर। जिला के चंदौली गाँव में श्री रामचंद्र सेवा सदन एवं श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गय। जिसमें हज़ारों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिसमें जनरल चेकअप, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जाँच, दवा वितरण आदि शामिल थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस मौके पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों की जाँच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। इस स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ, जलवायु परिवर्तन की दौर में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को ध्यान में रखते हुए पौधा वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। गाँव के बच्चों और बुजुर्गों को विभिन्न प्रकार के पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में सभी से आग्रह किया कि वे इन पौधों को लगाएँ और उनका अच्छे से देखभाल करें ताकि पर्यावरण को सुरक्षित और हरा-भरा रखा जा सके। इस मौके पर सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मनोज कुमार सिंह ने कहा हमारे समाज में स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों ही अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि गाँव के हर व्यक्ति को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हों।

स्वास्थ्य जाँच के माध्यम से हम गंभीर बीमारियों का पता समय रहते लगा सकते हैं और उचित उपचार प्रदान कर सकते हैं। साथ ही, पौधा वितरण के माध्यम से हम पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना चाहते हैं। पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि वे इन पौधों को लगाएँ और उनकी देखभाल करें ताकि हमारा पर्यावरण स्वस्थ और हराभरा बना रहे।

इस प्रकार के कार्यक्रम हमें एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की ओर ले जाते हैं। और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस आयोजन में गाँव के कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस