फिरे देखा प्रतीती द्वारा पर्यावरण जागरूकता के लिए 5 किलोमीटर मैराथन रेस का आयोजन

अनूप जोशी

रानीगंज- रानीगंज सामाजिक संस्था फिरे देखा प्रतीती की तरफ से पर्यावरण जागरूकता को ध्यान में रखते हुए आगामी 30 जून को शिशु बागान इलाके से 5 किलोमीटर मैराथन रेस का आयोजन किया गया है। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देने के लिए एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस रेस का आयोजन किया जा रहा है। रेस शिशु बागान से शुरू होगी और रानीगंज के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा करते हुए वापस शिशु बागान में समाप्त होगी। 15 वर्ष से ऊपर के कोई भी प्रतिभागी इस रेस में हिस्सा ले सकते हैं। इस रेस में हिस्सा लेने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं है और संस्था की वेबसाइट पर जाकर कोई भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
संस्था द्वारा सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और टोपी दी जाएगी और पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा, जो प्रतिभागी रेस समाप्त करेंगे, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। रेस के आयोजन में सहयोग करने वाले रानीगंज रेफरी संगठन, पुलिस प्रशासन और रानीगंज ट्रैफिक विभाग का भी धन्यवाद किया गया, क्योंकि उनके सहयोग के बिना इस रेस का आयोजन संभव नहीं था।
संस्था के पदाधिकारियों का कहना था कि रानीगंज में 17 जून तक मानसून आने की संभावना है, जिससे 30 जून को रेस के लिए मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मेगा आयोजन के लिए जो भी डोनेशन देंगे, उन्हें 80G और 12A के तहत इनकम टैक्स में छूट मिलेगी। इस रेस का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और मैराथन रेस के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है।

  • Related Posts

    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सियासत इन दिनों…

    Continue reading
    गर्लफ्रेंड से कार पर कराए 3400 किस, लिपस्टिक के निशान देख आएगी हंसी
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत लोगों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!

    • By TN15
    • August 26, 2026
    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!

    अखिलेश यादव पत्नी डिंपल को बनाएंगे CM? कुछ ऐसा बोल गए सपा चीफ

    • By TN15
    • August 26, 2026
    अखिलेश यादव पत्नी डिंपल को बनाएंगे CM? कुछ ऐसा बोल गए सपा चीफ

    सब कुछ निजी हाथों में सौंपकर देश को गुलामी की ओर धकेल रही सरकार!

    • By TN15
    • August 26, 2026
    सब कुछ निजी हाथों में सौंपकर देश को गुलामी की ओर धकेल रही सरकार!

    मनुस्मृति में महिलाओं की स्थिति

    • By TN15
    • August 26, 2026
    मनुस्मृति में महिलाओं की स्थिति

     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

    • By TN15
    • August 25, 2026
     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

    किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    • By TN15
    • August 25, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव