साईबर राहगिरी के माध्यम से थाना में पहुंचे लोगों को साईबर अपराधों बारे किया जागरूक

करनाल, (विसु)। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साईबर हरियाणा, पंचकुला के निर्देशानुसार आज साईबर राहगिरी के माध्यम से महिला थाना, करनाल एवं थाना साईबर क्राइम, करनाल में आमजन को साईबर अपराधों बारे जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक थाना साईबर क्राइम निरीक्षक संजय कुमार व उनके सहयोगी लवकेश ने लोगों को बताया कि साईबर अपराध एक गंभीर विषय है और इन अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए इनके प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आजकल सबसे ज्यादा फ्राड व्टसअप हैक करके किए जा रहे हैं, इसलिए आज ही अपने व्टसअप में ये तीन कार्य अवश्य कर लें, पहला टू-स्टैप वैरीफिकेशन, दूसरा व्टसअप सैटींग में जाकर आटो मिडिया डाउनलोड को बंद कर दें और तीसरा आज ही अपना अननान कालर सायलैंट कर दें, इससे आपका व्टसअप कभी हैक नही होगा। उन्होंनें बताया कि इससे अलग यदि आपके पास स्टाक मार्किट में इन्वेसट कर ज्यादा पैसे कमाने, नौकरी लगवाने के नाम का झांसा देकर पैसे की मांग करने व आपके किसी जानकार के दूर्घटनाग्रस्त होने व गिरफतार होने के संबंध में काल या मैसेज आते हैं तो ऐसे लोग साईबर अपराधी हो सकते हैं। ऐसे किसी भी काल या मैसेज पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने से पहले एक बार वैरीफाई जरूर कर लें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अज्ञात नंबर से आने वाले मैसेज विशेष रूप से ए.पी.के. फाईल को अपने फोन में डाउनलोड न करें, क्योंकि ऐसा करने से साईबर अपराधी के पास आपके फोन का क्लोन तैयार हो जाता है। साईबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जागरूक बनें और सुरक्षित रहें।
  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    • By TN15
    • August 10, 2026
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश