लात मारने वाले पुलिसकर्मी के सपोर्ट में खड़े हुए लोग

उत्तरी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में सड़क पर नमाज अदा कर रहें कुछ नामजियों को लात मारना सब इंस्पेक्टर के लिए भारी पड़ गया जिसके बाद ये मामला इतना बढ़ गया कि सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. लेकिन अब कुछ लोग इंस्पेक्टर के सपोर्ट में भी नजर आ रहे हैं औऱ सड़को पर उतर रहे हैं।

क्या है मामला?

राजधानी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में आज सड़क पर नमाज को लेकर भारी हंगामा हुआ। नमाज से रोके जाने के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा नमाजियों से बदसलूकी की घटना पर लोग भड़क उठे। नाराज लोगों ने इंद्रलोक थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप किया और संबंधित पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दअसल, पुलिस ने लोगों को सड़क पर नमाज अदा करने पर रोक लगाई थी। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा नमाजियों से बदसलूकी की घटना सामने आने के बाद लोग भड़क उठे और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई कई गई। वही नमाजियों से बदसलूकी की घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा। इससे लोगों की नाराजगी और बढ़ने लगी थी। लोग थाने को घेरकर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वहीं डीसीपी नॉर्थ मनोज मीणा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

पुलिसकर्मी के सपोर्ट में उतरें लोग

वही अब इस मामले पर तेलंगाना के गोशामहल ने विधायक टी राजा सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, देश भर में 6 लाख मस्जिदों के बावजूद सड़क जाम करके नमाज अदा करना कौन सी समझदारी है? इस मामले में मेरा पूरा समर्थन दिल्ली पुलिस के साथ है. पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया है.साथ ही कुछ लोग भी पुलिसकर्मी को सपोर्ट करने के लिए सड़को पर उतर गए है।

लेखन: शिवानी मांगवानी

  • Related Posts

    दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस के किरोड़ीमल कॉलेज तथा रामजस‌ कॉलेज‌ का‌ इतिहास!
    • TN15TN15
    • January 17, 2026

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के‌ यह कॉलेज आज हिंदुस्तान के…

    Continue reading
    दिल्ली में दबंगों का कहर : घर से निकाल कर मारपीट, बेटे ने पीसीआर से लगाई मदद की गुहार!
    • TN15TN15
    • January 5, 2026

    दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में 2 जनवरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?