पंजाब के विकास में यूपी-बिहार के लोगों का खून-पसीना : चरण जीत चन्नी 

मेरे बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया, सीएम चन्‍नी की सफाई, सीएम चन्नी ने कहा कि जो दुर्गेश पाठक, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल जैसे लोग बाहर से आकर पंजाब में खलल डालते हैं, मैंने उनके बारे में बात की, लेकिन जो लोग उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान से पंजाब में आते हैं, पंजाब भी उनका उतना ही है जितना हमारा है

द न्यूज 15 
चंडीगढ़ । बुधवार को एक चुनावी जनसभा के दौरान बिहार और उत्तर प्रदेश को लेकर दिए गए विवादित बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सफाई दी है। सीएम चन्नी ने कहा कि मेरे बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया है और यहां के विकास में यूपी और बिहार के लोगों का खून-पसीना शामिल है।
गुरुवार को सीएम चन्नी ने अपने बयान पर सफाई पेश करते हुए कहा कि मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। पंजाब में आज तक जितने भी प्रवासी मजदूर आए, सभी ने मेहनत कर पंजाब को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। हमें तो सिर्फ उनसे प्यार है, इसे कोई बदल नहीं सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि जो दुर्गेश पाठक, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल जैसे लोग बाहर से आकर पंजाब में खलल डालते हैं, मैंने उनके बारे में बात की, लेकिन जो लोग उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान से पंजाब में आते हैं और पंजाब में काम करते हैं, पंजाब भी उनका उतना ही है जितना हमारा है।
दरअसल बीते दिनों एक जनसभा के दौरान सीएम चन्नी प्रियंका गांधी के साथ थे। जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि पंजाब के बहनों-भाइयों जो आपके सामने है उसे ठीक से पहचानो। आप में बहुत विवेक और समझदारी है। उस समझदारी का इस्तेमाल करो। पंजाब पंजाबियों का है और इसे पंजाबी चलाएंगे। ये बाहर से जो आते हैं आपके पंजाब में, उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है ? इस पर सीएम चन्नी ने माइक लेते हुए कह दिया कि जो लोग उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से आकर पंजाब में राज करना चाहते हैं। उनको सफल नहीं होने देना है।
सीएम चन्नी के इस बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी। नीतीश कुमार ने कहा कि पंजाब में बिहार के लोगों की कितनी बड़ी भूमिका है, बिहार के लोगों ने कितनी सेवा की है। हमें तो आश्चर्य लगता है कि ऐसी बात लोग कैसे बोल देते हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी पंजाब की एक चुनावी रैली में सीएम चन्नी के इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती रही है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने बयान दिया और दिल्ली के परिवार के मालिक ने बगल में खड़े होकर तालियां बजाईं। यह पूरे देश ने देखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां का कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जहां हमारे उत्तर प्रदेश या बिहार के भाई-बहन मेहनत न करते हों।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई