पाकिस्तानी की जनता ओमिक्रॉन वेरिएंट को देखते हुए पूर्ण टीकाकरण करवाएं : पाकिस्तानी अधिकारी

इस्लामाबाद, पाकिस्तान के नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) के प्रमुख और योजना मंत्री असद उमर ने सोमवार को पाकिस्तानी लोगों से कोविड-19 के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट से बचने लिए पूरी तरह से टीकाकरण करने का आग्रह किया। इस्लामाबाद में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मीडिया से बात करते हुए, उमर ने कहा, “पिछले अनुभव बताते हैं कि यह पाकिस्तान सहित दुनिया भर में फैल सकता है, क्योंकि दुनिया इतनी परस्पर जुड़ी हुई है कि यह किसी भी नए वेरिएंट को फैलने से रोकना असंभव है।”

मंत्री के अनुसार, वर्तमान में लोगों को पूरी तरह से टीका लगवाना ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे के खिलाफ एक तार्किक समाधान है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री ने घोषणा की कि पाकिस्तानी सरकार इस सप्ताह देश भर में एक बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू करेगी और अधिक संसाधनों के साथ दैनिक परीक्षणों की संख्या में भी वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में 50 मिलियन पाकिस्तानी लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

ओमिक्रॉन वेरिएंट को देखते हुए, एनसीओसी ने शनिवार से दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और नामीबिया सहित कुछ देशों से आगमन को निलंबित करने की घोषणा की है।

Related Posts

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

Continue reading
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?