गोरौल थाना परिसर में शांति समिति बैठक व होली मिलन समारोह का आयोजन

वैशाली। मोहन कुमार सुधांशु।

गोरौल थाना परिसर में मंगलवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का आह्वान किया।

बैठक में बीडीओ उदय कुमार, सीओ अंशु कुमार और थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर अश्लील गानों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। चूंकि इस बार होली जुमा (शुक्रवार) के दिन है, इसलिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि समाज में शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस विशेष नजर रखेगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद की सूचना मिलने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करने की अपील की गई।

संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि होली के दिन गश्त बढ़ा दी जाएगी। खासकर सोन्धो, हुसेना, हरसेर, बहादुरपुर, इंसायतनगर और चकब्यास जैसे संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष चौकसी रहेगी।

बैठक में शामिल प्रमुख लोग
इस बैठक में प्रमुख मुन्ना कुमार, नगर पंचायत की उपमुख्य पार्षद धंमनती देवी, जिला पार्षद रूबी कुमारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मो. इरशाद, मो. जाहिर वारसी, मो. मयूर, मो. वसीर, मो. अंसार, मो. निशार, मुखिया शिवशंकर कुमार सुमन, वार्ड पार्षद विकाश कुमार लक्ष्मी, गणेश साहनी, प्रभु साहनी, रामजी साहनी, शिक्षक संजय कुमार, जितेंद्र कुमार महतो, छोटू पटेल, मुकेश कुमार सिंह, एसआई प्रशांत कुमार, एसआई अभय शंकर सिंह, रवि सिंह, जदयू नेता त्रिविक्रम कुमार, अशोक कुमार और उदय कुमार कुशवाहा सहित दोनों समुदायों के दर्जनों लोग मौजूद थे।

बैठक के बाद अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया और होली की शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    ‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

    ‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार