पंचायत स्तर पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस एवं लेनिन जयंती

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। भाकपा-माले द्वारा बंदरा प्रखंड के सिमरा और नूनफरा पंचायतों में पार्टी का 56वां स्थापना दिवस और कामरेड लेनिन की 155वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने झंडोत्तोलन कर शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव रामबली मेहता ने कहा, “देश इस समय महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की गंभीर स्थिति से गुजर रहा है। अडानी-अंबानी जैसे पूंजीपतियों को लूट की खुली छूट दी जा रही है। फासीवादी हमलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे दौर में हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए अधिक एकजुटता, ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ आगे आना होगा। भाकपा-माले एक क्रांतिकारी कम्युनिस्ट पार्टी है और हमें इस लड़ाई में अगली कतार में रहकर नेतृत्व करना होगा। यही हमारे शहीद साथियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

इस आयोजन में रामबली मेहता, संजय कुमार दास, चिंता कुमारी, मुकेश राम, इंदु देवी, गीता देवी, अमृता देवी, रामगौन राम, शांति देवी, रामचन्द्र दास, संजीत कुमार, राधा कुमारी, आंचल कुमारी, प्रीति कुमारी, अंकुश कुमारी, अर्चना कुमारी और रंगीला समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर जनसरोकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    • By TN15
    • June 22, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    • By TN15
    • June 22, 2026
    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    • By TN15
    • June 22, 2026
    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!