Pappu Yadav : पप्पू यादव ने नेहरू से की PM मोदी की तुलना, बोले- ‘प्रधानमंत्री का मतलब…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यकाल का 12 साल हो गया है। इस बीच सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने पीएम मोदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से की है। बुधवार को पप्पू यादव ने ‘पीटीआई’ से बातचीत में कहा कि जवाहर लाल नेहरू के समय वैश्विक स्तर पर भारत का जो सम्मान था वो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ रहा। भारत के प्रति दुनिया का सम्मान बिल्कुल अलग था। कम बजट में हम देश की प्रतिस्पर्धा में शिखर पर थे।

 

‘प्रधानमंत्री का मतलब प्रधानमंत्री…’

 

पप्पू यादव ने कहा, “नेहरू जी के प्रधानमंत्री का कार्यकाल 16 साल से ज्यादा था। प्रधानमंत्री का मतलब प्रधानमंत्री होता है। आज कई लाख करोड़ से ज्यादा का बजट है और हम दुनिया के सबसे निचले पैदान पर हैं।

 

’12 साल में सबसे ज्यादा हुए आतंकवादी हमले हुए’

 

पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आतंकवाद के मुद्दे पर सक्सेस नहीं हुए. 12 साल में सबसे ज्यादा आतंकवादी हमले हुए। पप्पू यादव ने पुलावामा और पहलगाम जैसे आतंकी हमले का जिक्र किया।
उन्होंने आगे कहा, “रुपये को दुनिया में कम आंका जा रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था को हम ऐसे ही बर्बाद कर रहे हैं। 15 लाख का क्या हुआ? दो करोड़ नौकरी का क्या हुआ? यूपीएससी-बीपीएससी में पेपर लीक हो रहा है। ये कौन से 56 इंच के प्रधानमंत्री हैं आप?”

 

‘देश को किया कंगाल…’

 

सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट भी किया है. उन्होंने लिखा, “12 साल बुरा हाल… देश को किया कंगाल, PM ने अपने दलाल लुटेरे दोस्तों को किया मालामाल।

  • Related Posts

    ‘चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…’, ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान

    एसआईआर पर जारी विवाद के बीच पक्ष-विपक्ष की…

    Continue reading
    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    चुनाव आयोग ने बैठक कर कई फैसले लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    दोस्त की हत्या के बाद सुसाइड, गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला 7वीं क्लास के स्टूडेंट का शव  

    दोस्त की हत्या के बाद सुसाइड, गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला 7वीं क्लास के स्टूडेंट का शव  

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला