जंजीरों में जकड़ा पेपर लीक राक्षस तो रावण बना स्मार्ट मीटर

 पटना में आकर्षक झांकियां देख चौंक जाएंगे आप!

 पटना। दशहरा को लेकर पटना में करीब डेढ़ सौ से अधिक पूजा पंडाल बने हैं और एक से एक आकर्षक प्रतिमा और सजावट के साथ देश से लेकर विदेश तक की थीम पर आकर्षक पंडाल बनाएं गए हैं, लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला है झांकियां और पोस्टर बैनर, जिसे देखने के लिए लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं. पटना के बोरिंग रोड आनंदपुरी स्थित विजय वाहिनी दुर्गा पूजा समिति में यहां आकर्षक सजावट की गई है तो आकर्षक झांकियां भी निकाली गई हैं.
यहां करीब 10000 मिट्टी के मटके से सजावट किया गया है, जो अपने आप में एक अलग आकर्षण दिख रहा है. मां दुर्गा की प्रतिमा के पास पेपर लीक मामले पर आकर्षक झांकी बनाई गई है. उसके लिए एक अलग से राक्षस बनाया गया है. उस राक्षस को जंजीरों में जकड़ा गया है और उसके 10 हाथ बनाए गए हैं. उसके सभी हाथों में देश और बिहार लेवल पर होने वाले परीक्षा रेलवे, बीपीएससी ,बीएसईबी,नीट, यूजीसी ,यूपीएससी सहित कई परीक्षा स्लोगन लगाया गया है.
खास बात यह है कि दुर्गा प्रतिमा के बगल में गणेश प्रतिमा बनाई गई उनके पास एक किसान की प्रतिमा लगाई गई है तो कार्तिक के पास कुम्हार की प्रतिमा लगाई गई है. पूजा समिति के आयोजक हर्ष ने बताया कि हम लोग हर वर्ष पूजा पंडाल में समाज को कुछ सीख देने वाला आकर्षक झांकी लगते हैं. इस बार जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है नीट पेपर लीक मामला और बिहार में अधिकांश परीक्षा जो हो रहा है उसका पेपर लीक हो रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है.
इसको देखते हुए हमने यह झांकी लगाई है कि यह जो लोग कर रहे हैं ये पूरी तरह राक्षस हैं और इनको समाप्त करना चाहिए. साथ ही मिट्टी का मटका से सजावट करके यह संदेश दिया गया है कि कुम्हार जो हम लोग पर आश्रित रहते हैं उनकी जीविका का साधन मिट्टी का बर्तन है उन्हें प्रोत्साहित करें और यही वजह है कि गणेश की प्रतिमा के पास किसान और कार्तिक के प्रतिमा के पास कुम्हार की अलग प्रतिमा बनाई गई है. सजावट के लिए 10000 से अधिक मटका खरीदा गया है जो 3 महीना पहले एक ही कुम्हार के परिवार को ऑर्डर दिया गया था. वह काफी खुश हैं. वह काफी खुश है कि पूरे साल की कमाई एक बार में हो गई. हम समाज के लोगों को जोड़ कर चल रहे हैं. हमारे पूजा पंडाल की झांकी से यही सिखाया जा रहा है.
वहीं दूसरी ओर राजापुर पुल के पास स्थित दुर्गा प्रतिमा के बगल में एक बैनर लगाया गया है. उस बैनर में स्मार्ट मीटर जो अभी बिहार की राजनीति में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है उसको रावण बनाया गया है. रावण में दस सर लगाया गया और सभी सिरों पर स्मार्ट मीटर की तस्वीर लगाई गई है. उसके बगल में राम लक्ष्मण बनाया गया है. वैसे तो तेजस्वी यादव छोटे भाई हैं लेकिन इसमें तेजस्वी यादव राम बने हुए हैं. बगल में तेज प्रताप यादव को लक्ष्मण बनाकर तस्वीर लगाई गई है. राम बने तेजस्वी यादव तीर धनुष से निशाना लगा रहे हैं. इस पोस्टर में लिखा गया है इस बार दशहरा में रावण रूपी स्मार्ट मीटर का विनाश करो. ये पोस्टर लगाने वाले आरजेडी नेता बैजनाथ यादव मित्र अमित रंजन जायसवाल और सुधीर यादव हैं.

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे