इस गांव में चुड़ैल मचा रही तबाही!

 रात होते ही घरों पर बरसा रही ‘250 ग्राम के पत्‍थर’,  डर-डरकर ढूंढ रही पुलिस

 मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगम्‍बरपुर के जयप्रकाश नगर में इन दिनों पत्थर बरसने की अबूझ पहेली से लोग परेशान हैं. यहां एक गली में रात में हर घर पर पत्‍थर बरसते हैं. य‍ह सिलसिला पिछले डेढ़ महीने से जारी है. महिलाओं का मानना है कि ये काम कोई और नहीं बल्कि चुडै़ल करती है. वे इसे प्रकोप मानकर रही हैं. इस वजह से यहां हर घर में रहने वाला शख्‍स डर के माहौल में जी रहा है.
ऐसा नवीन विद्या निकेतन स्कूल के सामने की गली में ऐसा हो रहा है. ये पत्थर सिर्फ घर पर और गली में गिरते हैं. हालांकि अब तक पत्‍थर किसी इंसान को नहीं लगा है. यह पत्थर रेलवे लाइन पर बिछाए जाने वाले हैं, यानि रेलवे ट्रैक पर बिछाए जाने वाले पत्‍थर घरों पर बरसते हैं. 200 से 250 ग्राम का ये पत्थर अगर किसी इंसान के सिर पर गिरेगा तो क्या हाल होगा. इसको लेकर मोहल्ले के लोग सहमे हुए हैं.
हालात ये है कि शाम होते ही महिलाएं और बच्चे घरों में कैद हो जाते हैं. पत्थर किस दिशा से आता है, यह लोग नहीं देख पाते हैं. पत्थर बरसने से कई घरों को नुकसान पहुंच रहा है. कई घरों की खिड़की के शीशे टूट गए हैं.
बीते बुधवार की रात करीब दस बजे फिर से घरों में पत्थर बरसे, जिससे कई लोगों के घर के शीशे टूट गए. रिटायर्ड कर्मचारी पवन झा की खिड़की के भी शीशे टूट गए. जब घरों पर पत्थर बरसे तो व्यवसायी अमरेंद्र मिश्रा ने इसकी सूचना एसएसपी राकेश कुमार को दी.
इसके बाद अहियापुर थाने की पुलिस दो जीप से मोहल्ले में पहुंची. दस से अधिक घरों के लोगों ने पुलिस को पत्थर दिखाए. पुलिस घरों पर गिरे पत्थर देख रही थी, तभी ललन श्रीवास्तव के घर पर पत्थर गिरा. हालांकि पुलिसकर्मियों ने काफी तलाश की, पर कोई नहीं मिला.
इलाके के लिए पत्थर बरसना एक अबूझ पहेली बनकर रह गया है. हालांकि लोगों को यह भी अंदेशा है कि ऐसा स्‍मैकिया गैंग कर रही है. स्थिति ये है कि लोग शाम 6 बजे के बाद से घर से बाहर नहीं निकलते. लोगों ने पत्थरों को जमा कर लिया है. कुछ महीने पहले भी ऐसा ही हुआ था, तब पुलिस ने गश्त की तो सब शांत रहा. इधर एक-डेढ़ महीने से फिर बरसने लगे हैं.

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे