पापा मैं दारोगा बन गया…इतना सुनते ही रोने लगा सब्जी बेचने वाला बाप!

 सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी के कचोर गांव के रहने वाले सेराजुल राइन ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की परीक्षा पास कर सब-इंस्पेक्टर बनकर सबको चौंका दिया है। गरीब परिवार से आने वाले सेराजुल ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता बुधन राइन सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सेराजुल की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले उनका चयन रेलवे के ग्रुप डी में भी हुआ था। लेकिन सेराजुल के मन में कुछ बड़ा करने की चाहत थी और उन्होंने हार नहीं मानी। वे लगातार मेहनत करते रहे और आखिरकार सब-इंस्पेक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर लिया।
सेराजुल की सफलता की कहानी उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो गरीबी और संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते। सेराजुल ने दिखा दिया है कि अगर मन में कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। सेराजुल के पिता बुधन राइन ने बताया कि उन्हें अपने बेटे पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि सेराजुल ने हमेशा पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कभी भी अपनी गरीबी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।
सेराजुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और बड़े भाई मेराजुल को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सेराजुल ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई सेल्फ स्टडी करके की है। उन्होंने बताया कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ लक्ष्य के प्राप्ति को लेकर परिश्रम करने से जरूर सफलता मिलती है। कहा कि संसाधन बिना भी आप बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। शारीरिक परीक्षा की तैयारी उन्होंने पटना के हज भवन में की। सेराजुल की सफलता पर उनके गांव में खुशी का माहौल है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सभी लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी