अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन ने किया बिजली घर का घेराव

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर 25 स्थित बिजली घर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन ने एक विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जेजे कॉलोनी सेक्टर 50 और सेक्टर 78 के लोगों भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 15 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन, बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सका।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से वह धरने पर बैठे हुए हैं। उन्हें बिजली की सप्लाई नहीं दी जा रही है और वह सम्मानपूर्वक बिजली का कनेक्शन दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इन सबके बावजूद किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसकी वजह से वह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द बिजली की सप्लाई दी जाए। गर्मी की वजह से बीमार होकर कई बच्चों ने दम तोड़ दिया है। जबकि बिजली विभाग इन कॉलोनी को अवैध बताकर बिजली देने से इंकार कर रहा है।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?