केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ नहीं लड़ेंगी पल्लवी?  

द न्यूज 15 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान में जहां अब एक सप्ताह का ही समय रह गया है, समाजवादी पार्टी गठबंधन में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सपा और अपना दल (कमेरावादी) के बीच दरार की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यहां तक दावा किया जा रहा है कि अपना दल (के) की उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। कहा जा रहा है कि पार्टी मानती है कि सपा ने अपनी तरफ से पल्लवी के नाम का ऐलान बीजेपी के एक दिग्गज उम्मीदवार के खिलाफ कर दी गई, जिनके खिलाफ जीतना आसान नहीं है।
इस बीच अपना दल (कमेरावादी) के राष्ट्रीय महासचिव पंकज निरंजन ने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए गठबंधन टूटने की बात से तो इनकार किया, लेकिन विवाद की बात जरूर मानी। पंकज ने कहा कि पार्टी ने अपनी ओर से घोषित सभी 7 सीटों को अब सपा को सुपुर्द कर दिया है और अब सपा को फैसला लेना है। सिराथू से पल्लवी पटेल चुनाव लड़ेंगी या नहीं? इसके जवाब में पंकज ने कहा कि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है कि उनकी पार्टी कहां से लड़ेगी और कहां से नहीं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मुद्दों के आधार पर उनकी पार्टी ने सपा को समर्थन दिया है और यदि एक भी सीट लड़ने को नहीं दी जाती है फिर भी वह गठबंधन के साथ बने रहेंगे।
पंकज ने कहा, ”रणनीतिक तौर पर जो सीटें हमारे लिए तय हुईं थीं, लेकिन अब पार्टी में अधिक लोग आ गए हैं, ओवरफ्लो हो रहा है, कुछ और लोगों की वजह से कुछ असहजता है। इस लड़ाई और उद्देश्य के महत्व को देखते हुए अपनी तरफ से कहा है कि हम सभी सीटें आपको वापस करते हैं, आपको जिन भी सीटों पर सुविधा हो बता दें, लड़ लेंगे। एक भी सीट नहीं देंगे तो भी बिना सीट चुनाव लड़ लेंगे।” जौनपुर, बनारस, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद जैसी सीटों को लेकर विवाद हो रहा है। बाताया जा रहा है कि इन सीटों पर अपना दल कमेरावादी ने उम्मीदवार तय कर लिए थे, लेकिन अब सपा की ओर से इनपर फैसले लिए जाने से पार्टी नाराज है।
  • Related Posts

    परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

    सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    • By TN15
    • June 15, 2026
     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    • By TN15
    • June 15, 2026
    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    • By TN15
    • June 15, 2026
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    • By TN15
    • June 15, 2026
    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    • By TN15
    • June 15, 2026
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी