एक एक पैसे के लिए मोहताज हो जाएगा पाकिस्तान! डॉलर के बिना टूट जाएगी कमर 

नई दिल्ली। 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। भारत ने पड़ोसी देश के खिलाफ कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं और उस पर नकेल कसने की तैयारी चल रही है। ताजा घटनाक्रम में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से पाकिस्तान को दिए गए लोन की समीक्षा करने को कहा है. एक भारतीय सरकारी सूत्र ने शुक्रवार (02 अप्रैल, 2025) को ये जानकारी दी।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक पाकिस्तान को पिछले साल आईएमएफ से बेलआउट प्रोग्राम के तहत 7 बिलियन डॉलर लिए थे और मार्च में उसे 1.3 बिलियन डॉलर का नया जलवायु संबंधित लोन दिया गया था। यह प्रोग्राम 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है और पाकिस्तान ने कहा कि इस राहत पैकेज के तहत उसकी अर्थव्यवस्था स्थिर हुई है, जिससे उसे लोन चूक के खतरे से बचने में मदद मिली है।

पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालने की मांग

एक सरकारी सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि भारत ने आईएमएफ के सामने पाकिस्तान को दिए गए लोन पर चिंता जताई है और इसकी समीक्षा करने की मांग की है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालने की भी अपील की है। अगर पाकिस्तान को मिलने वाली ये मदद बंद हो जाती है तो उसकी कमर टूटनी तय है।

भारत कर सकता है पाकिस्तान पर हमला

भारत और पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह भारतीय कश्मीर में हिंदू पर्यटकों पर हुए हमले के बाद कई एक-दूसरे के खिलाफ कई कदम उठाए हैं। ऐसी आशंका है कि परमाणु हथियार संपन्न दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष हो सकता है। भारत ने बेहद ही महत्वपूर्ण सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है साथ ही दोनों देशों ने एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं।

पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान ने क्या कहा?

भारत ने तीन हमलावरों की पहचान की है, जिनमें से दो पाकिस्तानी नागरिक हैं और इन्हें आतंकवादी बताया है। हालांकि पाकिस्तान ने किसी भी भूमिका से इनकार किया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
  • Related Posts

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी…

    Continue reading
    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव