पाकिस्तान ने ईरान को दी गाजा में बदलने की धमकी, भारत के खिलाफ उगला जहर 

इस्लामाबाद । पाकिस्तान और ईरान के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो चुके हैं। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला ईरान कर रहा है और पाकिस्तान को दिक्कत भारत से है। दरअसल ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान में मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इस हमले की पाकिस्तान में किसी को भी उम्मीद नहीं थी। हमले ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस की पोल खोल कर रख दी है। वहीं पाकिस्तान के जवाबी हमले के बाद भी पब्लिक भड़की हुई है। इस बीच पाकिस्तान में लाल टोपी के नाम से मशहूर जैद हामिद ने ईरान के हमले को बेवकूफी भरा हमला बताया। इसके साथ ही भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। जैद हामिद ने धमकी दी है कि पाकिस्तान ने अगर युद्ध किया तो ईरान का कुछ नहीं बचेगा।
लाल टोपी ने कहा कि ईरान की ओर से हुआ हमला नासमझी में हुआ है, जो नहीं होना चाहिए था। लेकिन उनके (ईरान) अंदर भी गद्दार हैं, जिन्होंने ऐसा करके ईरान की रियासत को नुकसान पहुंचाया है। ईरान अब इस हमले को डिफेंड कर रहा है, कि उसने जैश अल अदल पर हमला किया, लेकिन उसे ऐसा करने का अधिकार नहीं है। अगर उसे कोई दिक्कत है तो वह पाकिस्तान से कहे और पाकिस्तान की सेना अपने इलाके में ऑपरेशन करेगी।

भारत के खिलाफ उगला जहर

जैद हामिद ने आगे कहा, ‘आपको (ईरान) को भी दिक्कत होगी, अगर हम उनके इलाके में घुस कर मारेंगे। क्योंकि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और इंडिया भी तो ईरान में हैं। हम चाबहार को उड़ा देते हैं, क्योंकि इंडिया ने बंदरगाह बनाने के नाम पर पूरा जासूसी हेडक्वार्टर चाबहार में बना दिया। ईरान की ओर से लगातार दिक्कतें पाकिस्तान के लिए होती हैं, लेकिन हमने कभी भी उसे दुश्मन नहीं समझा। हमने कभी भी ईरान से कोई शिकायत नहीं की।’

ईरान को मिटाने की कही बात

लाल टोपी अपने बयान में बार-बार कहता रहा कि ईरान को हमला करने की जरूरत नहीं थी। लेकिन साथ ही उसने धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर ईरान से युद्ध हुआ तो वह मिट जाएगा। उसने कहा, ‘पाकिस्तान में कुछ लोग चाहते हैं कि हम हमला कर दें। माना कि ईरान से गलती हुई, लेकिन दोनों इस्लामिक देशों के लड़ने से फायदा इजरायल, भारत और अमेरिका को होगा। हम क्या करें, क्या ईरान को गाजा या फिलिस्तीन बना दें? क्योंकि ईरान का कुछ नहीं बचेगा, वह हमारे लिए खतरा नहीं है।’ लाल टोपी ने अपने बयान में यह दिखाने की कोशिश की है कि ईरान एक कमजोर देश है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    पिछले दिनों भारत से 13 नौजवान जो उत्तर…

    Continue reading
    आतंकी मसूद अजहर का पाकिस्तान ने निकाला ‘वारंट’, सिर पर रखा लाखों का इनाम

    पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अज़हर पर 70 लाख…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद