पाक पीएम ने कहा – अफगानिस्तान की जमीन को पाक के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है भारत
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक पर भारत ने लगा दी थी लताड़, यह शहबाज सरकार का रिएक्शन
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा, ‘पाकिस्तान, अफगानिस्तान में आतंकवादी बुनियादी ढांचे के खिलाफ अपनी जायज, लक्षित और उचित कार्रवाई पर भारतीय विदेश मंत्रालय के बेबुनियाद बयान को खारिज करता है.’ बयान में पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत खुद यूएन चार्टर का उल्लंघन करता है और पड़ोसी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता में दखल देता है. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को लेकर भी उकसाऊ टिप्पणी की है।
भारत ने पाकिस्तान को लगाई थी लताड़
भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘भारत अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत कई आम नागरिकों की जान गई है। पाकिस्तान की यह खुली आक्रामकता अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला है और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए सीधा खतरा है। भारत उन अफगान परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। वह अफगानिस्तान की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अटूट समर्थन दोहराता है।
एयरस्ट्राइक पर क्या बोला अफगानिस्तान?
अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने X पर पोस्ट में आरोप लगाया गया कि रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 36 आम नागरिकों की मौत हो गई और 163 लोग घायल हो गए। इसने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून, मानवीय सिद्धांतों और अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया।






