हिना रब्बानी खार ने भारत के खिलाफ उगला जहर! कहा- ‘इंडिया का रवैया लगातार आक्रामक… 

पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने इस्लामाबाद में आयोजित IWT इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भारत पर तीखा हमला बोला। हिना रब्बानी खार ने कहा कि भारत का रवैया लगातार आक्रामक होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सिंधु जल संधि को लेकर ऐसा रुख अपना रहा है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। हिना रब्बानी खार ने कहा कि सिंधु जल संधि एक मजबूत और लंबे समय से चली आ रही व्यवस्था है, जिसने भारत और पाकिस्तान के बीच कई मुश्किल दौर में भी अपनी अहमियत बनाए रखी है. उनके मुताबिक, यह संधि दो युद्धों के बाद भी कायम रही और दोनों देशों के बीच जल बंटवारे का आधार बनी रही।

हिना रब्बानी खार का दावा

हिना रब्बानी खार ने दावा किया कि अगर भारत इस संधि को रोकने या कमजोर करने की कोशिश करता है, तो यह बेहद गंभीर मामला होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा कदम अंतरराष्ट्रीय नियमों और समझौतों की भावना के खिलाफ माना जाएगा। उन्होंने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी देश को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए। उनके अनुसार, सिंधु जल संधि जैसे महत्वपूर्ण समझौते को लेकर अस्थिरता पैदा करना क्षेत्रीय शांति के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

सिंधु जल संधि कब हुआ था?

सिंधु जल संधि भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में हुआ एक अहम समझौता है. इस संधि के तहत दोनों देशों के बीच सिंधु नदी प्रणाली के जल बंटवारे को लेकर नियम तय किए गए थे. यह समझौता दोनों देशों के संबंधों में हमेशा एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहा है. हिना रब्बानी खार का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच कई मुद्दों को लेकर पहले से तनाव बना हुआ है. उनके बयान के बाद एक बार फिर दोनों देशों के रिश्तों और सिंधु जल संधि पर चर्चा तेज हो गई है।
  • Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

    Continue reading
    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!