Pakistan: डिफेंस मिनिस्टर Khawaja Asif ने कहा ‘हमने आतंक का बीज बोया’

Pakistan: पेशावर में 30 जनवरी को हुए आत्मघाती बलास्ट ने पाकिस्तान को दहला दिया । इस ब्लास्ट में करीब 100 लोगों की जान गई, वहीं 200 से ज़्यादा लोग घायल भी हुए । ये आंकडा अपने आप में ही डराने वाला है । ब्लास्ट पर पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने आतंकवाद का बीज बोया है । इसके साथ-साथ उन्होंने भारत और इज़राइल की तारीफ की ।

Khawaja Asif ने क्या कहा ?

इस suicide attack पर ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कहा कि भारत या इजराइल में नमाज के दौरान नमाजियों पर हमला नहीं हुआ, लेकिन पाकिस्तान में नमाजियों के बीच बैठे एक हमलावर ने खुद को उड़ा दिया। पाकिस्तान के चर्चित अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री आसिफ ने कहा- हमने आतंकवाद का बीज बोया है। इसके खिलाफ अब मिलकर लड़ना होगा। अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान सुधर जाए। उन्होंने कहा कि अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने का समय आ गया है, अब पाकिस्तान को सुधारने की जरूरत है ।

पाकिस्तान में मस्जिद में ब्लास्ट

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस लाइन इलाके के नज़दीक मस्जिद में आत्मघाती ब्लास्ट , दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर हुआ । ब्लास्ट उस वक्त हुआ, जब नमाजी जुहर (दोपहर) की नमाज पढ़े रहे थे। तभी अगली पंक्ति में बैठे आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। नमाजियों में पुलिस, सेना और बम निष्क्रिय दस्ते के कर्मी थे। सभी घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था । 30 जनवरी को हुए ब्लास्ट में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने जिम्मेदारी ली है । बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा राज्य में TTP का खासा दबदबा है और पिछले दिनों इसी संगठन ने हमले की धमकी भी दी थी।

ये भी पढ़ें: Budget 2023: क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ मंहगा, मध्यम वर्ग को कितनी मिली राहत

हमलावर का कटा सिर बरामद हुआ

पेशावर की मस्जिद में हुए धमाके में जांच एजेंसियों को अभी तक हमले से जुड़ा कोई अहम सुराग नहीं मिला है. हालांकि, कैपिटल सिटी के पुलिस ऑफिसर पेशावर मोहम्मद एजाज खान ने दावा किया है कि यह एक आत्मघाती हमला था और हमलावर का कटा हुआ सिर घटनास्थल से बरामद हो चुका है. जांच एजेंसियों का दावा है कि ये सिर फिदायीन हमलावर का है, जो नमाजियों के साथ अगली ही कतार में खड़ा था ।

ब्लास्ट की भारत ने की निंदा

पाकिस्तान में हुए ब्लास्ट की निंदा भारत ने भी कि थी । भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने 31 जनवरी को ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा- भारत पेशावर में हुए फिदायीन हमले की कड़ी निंदा करता है।

Related Posts

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

तलाश थी भोजन की…मगर मिली मौत! यूक्रेन पर…

Continue reading
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक