पाकिस्तान की सेना ने पंजाब सूबे की पुलिस की कर दी जमकर पिटाई

पाकिस्तान  में कभी-कभार अजब-गजब घटनाएं होती रहती हैं। लोग यह जानते हैं कि यहां की सेना सबसे ऊपर है। वह सरकार  बना भी सकती है और गिरा भी सकती है। पाकिस्तानी सेना की हरकत से पूरी दुनिया वाकिफ है. उससे जुड़ी कई खबरें आतीं हैं जो मीडिया की सुर्खियां बन जातीं हैं. एक बार फिर भारत के पड़ोसी मुल्क की कुछ खबर है जिसकी चर्चा जोरों पर हो रही है. दरअसल, पाकिस्तान की सेना ने अपने ही मुल्क के पंजाब सूबे की पुलिस को जमकर पीटा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर इसपर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर गुस्से में हैं. वे लगातार पाकिस्तानी सेना पर कटाक्ष कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि क्या सेना किसी भी नियम से परे है. सेना के पास हक है कि वो किसी के साथ भी मारपीट सकती है. आपको बता दें कि पाकिस्तान में सेना का ही शासन चलता है. यहां केवल दिखावे की सरकार बनती है. ऐसा कहा जाता है कि पाकिस्तान में पीएम इलेक्ट नहीं बल्कि सलेक्ट किया जाता है.

कहां का है ये वायरल वीडियो

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पूरा मामला पंजाब सूबे के बहावलपुर शहर का है. अब सवाल उठता है कि सेना को इतना गुस्सा क्यों आया? तो खबर चल रही है कि एक सेना के अफसर दो भाइयों पर आरोप था कि वह गैंगस्टर हैं. इतना ही नहीं, इन्होंने अपने घर में हथियारों का जखीरा छिपाया हुआ है. जब पुलिस को यह इनपुट मिला तो उसने छापेमारी की और इनके यहां से हथियार बरामद किया जिसके बाद सेना नाराज हो गई.

छापेमारी के बाद सेना को आया गुस्सा

पुलिस की छापेमारी के बाद पाकिस्तान की मनबढ़ सेना को गुस्सा आ गया. करीब 20 सैनिकों ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया. इन्होंने पुलिस वालों की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस स्टेशन में रखी चीजों को तोड़ा. जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि कई पुलिस वाले पिटाई से लहूलुहान हो चुके हैं. वे बख्श देने की अपील सेना के जवानों से कर रहे हैं. कुछ पुलिसवाले इतने डर गये कि वे थाने से भाग खड़े हुए. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सब-इंस्पेक्टर सेना के जवानों से जान की भीख मांग रहा है और कह रहा है -अल्लाह के नाम पर मुझे छोड़ दो.

  • Related Posts

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    जम्मू कश्मीर घाटी में आतंकवाद के दौर में…

    Continue reading
    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    संसद के मानसून सत्र खत्म होने के ठीक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर की हरसिमरत कौर ने की तारीफ 

    • By TN15
    • August 14, 2026
    सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर की हरसिमरत कौर ने की तारीफ 

    तमिलनाडु सीएम थलपति विजय की सुप्रीम कोर्ट में बहुत बड़ी जीत, करूर भगदड़ केस में मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक 

    • By TN15
    • August 14, 2026
    तमिलनाडु सीएम थलपति विजय की सुप्रीम कोर्ट में बहुत बड़ी जीत, करूर भगदड़ केस में मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक 

    किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली

    • By TN15
    • August 14, 2026
    किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली

    सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

    • By TN15
    • August 14, 2026
    सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

    NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, ‘दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, ‘दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था’

    दिल्ली समाजवादी बिरादरी का एक खंभा ढह गया

    • By TN15
    • August 14, 2026
    दिल्ली समाजवादी बिरादरी का एक खंभा ढह गया