ओवैसी ने बेगम से किया था डिनर पर ले जाने का वादा, गोली चलने की बात सुनाई तो बोलीं- नया बहाना!

असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि जब उन्‍होंने खुद पर हमले की बात बेगम को बताई तो उन्‍होंने इसे बहाना समझा। वो तो बेटी का फोन आया तब जाकर उन्‍हें यकीन हुआ। 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गुरुवार को हापुड़ जिले के छिजारसी टोल पर गोली चलाई गई। वह यूपी चुनाव 2022 के लिए चुनाव प्रचार करके वापस लौट रहे थे इसी दौरान यह घटना हुई। इंडियन एक्‍सप्रेस के कॉलम Delhi Confidential के मुताबिक, हैदराबाद से लोकसभा एमपी ओवैसी पर जिस दिन हमला हुआ, उसी दिन उन्‍होंने अपनी पत्‍नी को डिनर पर ले जाने का वादा किया था।ओवैसी इन दिनों यूपी चुनाव प्रचार में बेहद व्‍यस्‍त हैं, इसलिए उन्‍होंने अपनी बेगम से गुरुवार को दिल्‍ली में ही रहने को कहा, जिससे कि वह प्रचार खत्‍म करने के बाद रात को उनके साथ डिनर पर जा सकें। सबकुछ ठीक-ठीक था। प्‍लान के हिसाब से गुरुवार शाम तक सब सही जा रहा था। ओवैसी ने मेरठ के किठौर में चुनावी कार्यक्रम में शिरकत की और शाम को वह दिल्‍ली के लिए निकल पड़े, लेकिन रास्‍ते में उन पर हमला हो गया। जाहिर है ऐसे में डिनर तो कैंसिल होना ही था। ओवैसी ने बेगम साहिबा को फोन लगाया और बताया कि किसी ने उन पर गोली चला दी है, लेकिन उन्‍हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ। ओवैसी की पत्‍नी को लगा कि वह डिनर पर नहीं जाना चाहते, इसलिए बहाना बना रहे हैं। ओवैसी की बेगम ने कहा, “नई कहानी”। इसके बाद ओवैसी ने सबूत पेश करते हुए कहा कि जरा आप टीवी तो खोलकर देखिए। इसी बीच ओवैसी की बेटी का फोन मां के पास आया और बेटी ने हमले की बात मां को सुनाई, तब जाकर उन्‍हें एहसास हुआ कि सच में ओवैसी पर हमला हुआ है।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

  • By TN15
  • July 4, 2026
Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

  • By TN15
  • July 4, 2026
प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

  • By TN15
  • July 4, 2026
चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • July 4, 2026
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

  • By TN15
  • July 4, 2026
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

  • By TN15
  • July 4, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’