मुख्तार अंसारी की मौत पर ओवैसी ने यूपी सरकार पर बोला हमला

 

कहा -राज्य गन से नहीं रूल से चलता है   

एआईएमआईएम (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार की मौत पर कहा क‍ि इससे पहले सूट आउट हुआ था और इस बार धीमा जहर दिया गया   द न्यूज 15 नई दिल्ली। अपराध से राजनीति में एंट्री करने वाले मुख्तार अंसारी की मौत पर एआईएमआईएम  के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अफसोस जताया है। ओवैसी ने कहा क‍ि अगर कोई भी मृतक परिवार का सदस्य कोई बयान देता है तो उसके कोई मायने होते हैं। मुख्तार की मौत पर जब परिवार कह रहा है क‍ि उनको धीमा जहर दिया गया तो मामले की निष्पक्ष जांच कराने की जरूरत है।

ओवैसी ने यह भी कहा कि परिजनों की ओर से यह भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं क‍ि मुख्तार अंसारी को जिस अस्पताल में ले जाया गया था, वहां पर उपयुक्त डाक्टर नहीं थे। असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि मैं चाहता हूं क‍ि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवा कर परिवार की मांग को पूरा किया जाना चाहिए। उन्‍होंने अफजाल अंसारी की हत्या से जुड़े मामले का भी ज‍िक्र करते हुए कहा कि इससे पहले सूट आउट हुआ था और इस बार धीमा जहर द‍िया गया. उन्‍होंने कहा कि जो न्यायिक हिरासत (मुख्तार अंसारी) में है, उसकी मौत हो जाती है और एक दूसरे मामले में सूट आउट (अफजाल अंसारी) हो जाता है।

 

यूपी सरकार पर ओवैसी ने खड़े क‍िए सवाल

 

एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि परिवार ने धीमा जहर देने की आशंका जताई है जि‍ससे एक आदमी की मौत हो गई है। इसमें राजनीति क्या है. इसमें न्याय करना चाहिए. मैंने हमेशा कहा कि राज्य गन से नहीं बल्कि रूल से चलता है, लेकिन उत्तर प्रदेश गन से चलता है, कानून से नहीं है।

 

‘सरकार ने इलाज पर नहीं द‍िया ध्‍यान’

 

ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर भी ल‍िखा था क‍ि गाजीपुर की आवाम ने अपने चहीते बेटे और भाई को खो दिया। मुख्तार अंसारी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया था कि उन्हें जहर दिया गया है, बावजूद इसके सरकार ने उनके इलाज पर गौर नहीं क‍िया जो कि निंदनीय और अफसोसजनक है।

 

मुख्तार के बेटे ने की एम्‍स में पोस्टमार्टम कराने की मांग

 

उधर, पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनके पोस्टमार्टम को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने बांदा के ज‍िला मजिस्ट्रेट को एप्लीकेशन देकर मांग की है कि उनका दिल्ली एम्स में फिर से पोस्टमार्टम करवाया जाए। बांदा के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की ओर से मुख्तार का पोस्टमार्टम किया गया है, बांदा मेडिकल कॉलेज की पीएम रिपोर्ट पर उमर अंसारी ने अविश्वास जताया है।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार