वैशाली में छात्रा से छेड़खानी के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश

वैशाली | मोहन कुमार सुधांशु। वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में एक छात्रा से छेड़खानी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को पीड़िता के परिजनों और ग्रामीणों ने बेलसर थाना पहुंचकर पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।

पुलिस का दावा – जल्द होगी गिरफ्तारी

बेलसर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, जिससे वे घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।

क्या है मामला?

28 जनवरी को चकगुलामुद्दीन गांव स्थित सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र से लौट रही एक छात्रा के साथ बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी की। जब छात्रा ने विरोध किया, तो उसे बेरहमी से पीटा गया। इस मामले में पटेढ़ा टोक निवासी राजा कुमार, रोहित कुमार और दो अज्ञात युवकों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

जांच जारी, लेकिन परिजन नाराज:

मामले की जांच इंस्पेक्टर कुमारी रीना कर रही हैं। एसडीपीओ लालगंज गोपाल मंडल और थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि कांड संख्या 31/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

  • Related Posts

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस मामले में…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

    राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश का बड़ा प्लान, BJP की बढ़ेगी टेंशन?

    राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश का बड़ा प्लान, BJP की बढ़ेगी टेंशन?

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं