दिव्यांग बच्चों के प्रमाणीकरण हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

-35 आवेदनों की हुई जांच

राजापाकर। संजय श्रीवास्तव।

राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को दिव्यांगता प्रमाणीकरण के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हाजीपुर-वैशाली के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

शिविर का नेतृत्व अधिकार मित्र पंकज कुमार ने किया। कार्यक्रम को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार अध्यक्ष विजयी आनंद तिवारी, वैशाली जिला अधिकारी सह उपाध्यक्ष यशपाल मीणा एवं अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार सचिव ऋतू कुमारी के दिशा-निर्देशन में संचालित किया गया।

शिविर में 0 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों के प्रमाणीकरण हेतु कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों पर राजापाकर सीएचसी प्रभारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय, डॉ. दिवाली प्रसाद (सदर अस्पताल), डॉ. अमर कुमार (महुआ पीएचसी), डॉ. सुमित कुमार (सदर अस्पताल) और स्वास्थ्य प्रबंधक सौरव रंजन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन स्वीकृत किए गए।

अधिकार मित्र पंकज कुमार ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान, स्वास्थ्य सुविधा और विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करना है। यह विशेष शिविर 7 मई से 15 मई तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण कुमार, बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार, डीसीपीयू से सुमन कुमार, सुपरवाइजर अनिल दुबे, संसाधन शिक्षक संजू कुमारी सहित कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा