मासिक महावाणी काव्य गोष्ठी का आयोजन

 बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर। निराला निकेतन, महाकवि आचार्य श्री जानकी वल्लभ शास्त्री के प्रतिमास्थल पर मासिक महावाणी स्मरण सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भोजपुरी गीतकार सत्येंद्र कुमार सत्येन ने की। छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित इस गोष्ठी में स्थानीय कवि, गीतकार और साहित्यकारों ने भाग लिया। दोपहर 1 से 2 बजे तक चले कार्यक्रम में उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोहा।

इस काव्य गोष्ठी में प्रमुख रूप से भोजपुरी कवि रघुनाथ मोहब्बतपुरिया, वरिष्ठ गीतकार सत्येंद्र कुमार सत्येन, वरिष्ठ अधिवक्ता रामवृक्ष राम “चकपुरी”, युवा कवि उमेश राज, सहज कुमार, योगाचार्य डॉ. आलोक कुमार अभिषेक, हास्य कवि डॉ. जगदीश शर्मा, अधिवक्ता दीनबंधु आजाद और गीतकार अंजनी कुमार पाठक ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के उपरांत बिहार की स्वर कोकिला, पद्मश्री और पद्मविभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। उपस्थित साहित्यकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का समापन नागरिक मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

  • Related Posts

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading
    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट

    बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट

    पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

    पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

    बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

    बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

    उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

    उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन