ऑपरेशन अमीस्ताद: भूकंप से ‘तबाह’ वेनेजुएला के लिए भारत बना संकट का साथी 

काराकस : वेनेजुएला में बीते हफ्ते आए दो विनाशकारी भूकंपों से भारी तबाही मची है। जानमाल के भारी नुकसान के बाद वेनेजुएला के लोग इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे है। वेनेजुएला को इस मुश्किल वक्त में दुनिया के जिन देशों से उनको मदद मिल रही है। उनमें एक अहम नाम भारत का है। भारत की सेना की मेडिकल टीमें वेनेजुएला के लोगों की संकट की साथी बनते हुए उनको हेल्प कर रही है। साथ ही मलबे को हटाने और रेस्क्यू ऑपरेशन में भी मदद दे रही हैं।

भारत ने वेनेजुएला की मदद के लिए ‘ऑपरेशन अमीस्ताद’ चलाया है। यह ऑपरेशन साबित कर रहा है कि एक सच्चे दोस्त की तरह भारतीय वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़े हैं। 41 सदस्यों वाले इस मानवीय मिशन में बचाव विशेषज्ञ और मेडिकल पेशेवर शामिल हैं। यह मिशन स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर खोज और बचाव कार्यों में मदद करने के साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और मानवीय राहत सामग्री पहुंचाएगा।

 

 

भारत सरकार ने क्या कहा है

 

भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि वेनेजुएला के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत ने विनाशकारी भूकंप के बाद राहत कार्यों के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास ‘ऑपरेशन अमीस्ताद’ शुरू किया है। इस अभियान के तहत, भारतीय वायु सेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमान 26 जून 2026 की सुबह वेनेजुएला गए हैं। इनमें मानवीय राहत सामग्री और 41 सदस्यीय बचाव दल शामिल था, जो राहत और बचाव कार्यों में सहायता करेगा।

मंत्रालय के मुताबिक राहत सामग्री में एक आत्मनिर्भर भारतीय चिकित्सा दल, एचएडीआर पैलेट और दवाओं से लैस भारतीय सेना का एक फील्ड अस्पताल, 30 टन राहत सामग्री, 6 टन दवाएं और चिकित्सा उपकरण और 2 भीष्म क्यूब पोर्टेबल अस्पताल शामिल थे। बयान में कहा गया है कि इस कठिन समय में भारत वेनेजुएला सरकार और वहां के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

 

 

वेनेजुएला में भूकंप

 

 

वेनेजुएला में 24 जून 2026 को आए विनाशकारी दोहरे भूकंपों के कारण अब तक 1,450 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एक मिनट के भीतर आए 7.1 और 7.5 की तीवर्ता के इन भूकंपों में तीन हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। अभी भी 50 हजार ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। वेनेजुएला में बुधवार, 24 जून की शाम को ये दो बहुत तेज भूकंप आए, जिसमें जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। खासतौर से राजधानी काराकस में कई इमारतों जमींदोज हो गईं। ये दोहरे भूकंप वेनेजुएला में एक सदी से भी ज्यादा समय में एक साथ आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से हैं।

  • Related Posts

    सेशेल्स पर डोरे डाल रहे चीन को पीएम मोदी के मास्टर स्ट्रोक से लगी मिर्ची, भारत के उतरे जहाज तो तुरंत भेज दिए युद्धपोत
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर…

    Continue reading
    Nepalese Tea: आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय  
    • TN15TN15
    • June 27, 2026

    नेपाल और भारत के बीच बढ़ते विवाद के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनमोल इंडस्ट्रीज, ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों का काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, प्रबंधन पर समझौता टालने और पुलिस पर दमन का आरोप

    • By TN15
    • June 29, 2026
    अनमोल इंडस्ट्रीज, ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों का काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, प्रबंधन पर समझौता टालने और पुलिस पर दमन का आरोप

    Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में गंगाजल पाइपलाइन के खुले गड्ढे में समाई कार, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बची युवक की जान

    • By TN15
    • June 29, 2026
    Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में गंगाजल पाइपलाइन के खुले गड्ढे में समाई कार, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बची युवक की जान

    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ

    • By TN15
    • June 29, 2026
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ

    IND Vs IRE: ‘वैभव ऐसे ही पानी पिलाता रह जाएगा’, आयरलैंड दौरे पर टीम में नहीं मिला मौका तो सोशल मीडिया पर भड़के फैन्स

    • By TN15
    • June 29, 2026
    IND Vs IRE: ‘वैभव ऐसे ही पानी पिलाता रह जाएगा’, आयरलैंड दौरे पर टीम में नहीं मिला मौका तो सोशल मीडिया पर भड़के फैन्स

     विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!

    • By TN15
    • June 29, 2026
     विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!

    रजिस्टार कार्यालय के हड़ताली वकीलों एवं दस्तावेज लेखकों को किसान सभा का समर्थन, पुरानी रजिस्ट्री व्यवस्था बहाल करने की मांग

    • By TN15
    • June 29, 2026
    रजिस्टार कार्यालय के हड़ताली वकीलों एवं दस्तावेज लेखकों को किसान सभा का समर्थन, पुरानी रजिस्ट्री व्यवस्था बहाल करने की मांग