जो पंजाब से प्यार करता है उसे चुनाव परिणामों की परवाह नहीं; करारी हार पर बोले सिद्धू

द न्यूज 15

अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर नरम पड़ गए हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि जो पंजाब से प्यार करता है उसे चुनाव परिणामों की परवाह नहीं है। उनका लक्ष्य पंजाब का विकास है। विधानसभा चुनाव सिद्धू पार्टी को हारने से तो बचा नहीं पाए साथ में खुद चुनाव हार गए। सिद्धू को आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर ने अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पर 6,750 वोटों के अंतर से मात दे दिया।
अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव हारने वाले सिद्धू ने कहा, ‘मेरा लक्ष्य पंजाब का विकास है। मैं पंजाब के समर्थन में खड़ा था और रहूंगा। जो पंजाब से प्यार करता है उसे जीत या हार की परवाह नहीं है।’ कांग्रेस के राज्य में सत्ता बनाए रखने में विफल रहने के फैसले को स्वीकार करते हुए सिद्धू ने कहा, ‘लोगों की आवाज भगवान की आवाज है।’
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणामों की बात करे तो राज्य में आम आदमी पार्टी को 92 सीटें, सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के खाते में केवल 18 सीटें और बीजेपी को दो सीट मिली है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) को तीन सीटें मिलीं, जबकि बहुजन समाज पार्टी एक सीट जीतने में सफल रही। पंजाब में सभी स्टार चेहरे चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू सभी आप उम्मीदवारों से हार गए।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर