दो ऑटो की टक्कर में एक की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

राजापाकर में भीषण सड़क हादसा

राजापाकर (हाजीपुर)। हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हाजीपुर से जंदाहा की ओर जा रही पैसेंजर ऑटो और जंदाहा से हाजीपुर की ओर आ रही ऑक्सीजन लदी मालवाहक ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पैसेंजर ऑटो तेज गति से आ रही थी। अचानक सामने से आ रही ऑक्सीजन लदे ऑटो का चालक गाड़ी को मोड़ते समय नियंत्रण खो बैठा, जिससे दोनों वाहनों में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पैसेंजर ऑटो में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही राजापाकर थाना की गश्ती टीम पीटीसी कादिर अंसारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इसी दौरान स्थानीय विधायक प्रतिमा कुमारी भी उसी मार्ग से गुजर रही थीं। जैसे ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली, वे तुरंत रुक गईं और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस की मदद की।

घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, हाजीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विक्की कुमार, पिता नरेश महतो, पोखरा मुहल्ला, हाजीपुर के रूप में हुई है। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोग प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है।

  • Related Posts

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading
    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में