राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: “बिहार का भविष्य नीतीश के हाथ सुरक्षित

एनडीए ही करेगा संपूर्ण विकास”

दीपक कुमार तिवारी

पटना। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए का विजन साफ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास का प्रतीक बताते हुए कहा कि बिहार का भविष्य उन्हीं के नेतृत्व में सुरक्षित है और एनडीए ही राज्य को विकसित बना सकता है।

राजनाथ सिंह ने नीतीश कुमार की योजनाओं और प्रशासनिक क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि “बिहार दिन-ब-दिन प्रगति कर रहा है। यही नेतृत्व 2025 में एनडीए का चेहरा होगा।”

 

विपक्ष पर तीखा हमला: “लालटेन ने नहीं दी रोशनी, बल्कि लगाई आग”

 

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने विपक्षी दलों राजद और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने बिहार को अंधकार की ओर धकेला।
उन्होंने कहा, “इन दलों ने युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया और महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया। लालटेन ने बिहार में रोशनी नहीं, घरों में आग लगाई है।”

 

भ्रष्टाचार पर दिया चैलेंज: “कोई माई का लाल उंगली नहीं उठा सकता”

 

राजनाथ सिंह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष को खुली चुनौती देते हुए कहा, “मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि चाहे मुख्यमंत्री हों, उपमुख्यमंत्री हों या मंत्री, कोई भी हमारे लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता।”

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उन परिवारों के दुःख-दर्द को समझती है जो पलायन और हिंसा का शिकार हुए हैं। “हम उन महिलाओं के आंसू पोंछेंगे जिन्हें अपनों को खोना पड़ा है,” उन्होंने कहा।

 

बीजेपी कार्यकर्ताओं को बताया परिवर्तन का स्तंभ:

 

राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आप साधारण पार्टी के नहीं, बल्कि परिवर्तन की मशाल लेकर चलने वाली पार्टी के सदस्य हैं।”
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता का खोया विश्वास लौटाया है और अब बिहार को मोदी-नीतीश की जोड़ी ही एक नया भविष्य दे सकती है।

उन्होंने अंत में पटना की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह धरती विचार, जनक्रांति और लोकतंत्र की प्रेरणा देती रही है।
“अब समय है कि इस धरती से एक बार फिर विकास की क्रांति निकले।”

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!