कभी केजरीवाल ने मुझसे कहा था, या तो मैं पंजाब का सीएम बनूंगा या खालिस्तान का पहला पीएम, कुमार विश्वास का दावा

कभी अरविंद केजरीवाल के साथी रहे कुमार विश्वास ने अब उन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। कुमार विश्वास ने दावा किया है कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई गुरेज नहीं है

द न्यूज 15 
चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas ) ने AAP के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। कुमार विश्वास ने कहा, “एक दिन, उन्होंने मुझसे कहा कि वह या तो (पंजाब के) मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले पीएम होंगे।” कुमार विश्वास ने कहा, “अरविंद केजरीवाल को यह समझना चाहिए कि पंजाब एक राज्य नहीं एक भावना है। पंजाबियत एक भावना है पूरी दुनिया में।” कुमार विश्वास ने आगे कहा, “एक ऐसा आदमी जिसने मुझसे ये तक कहा था जब मैंने उससे कहा कि जो अलगाववादी और खालिस्तानी संगठनों से जुड़े हुए लोग हैं, उनका साथ मत लें। तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं, हो जाएगा चिंता मत करो।” आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता ने कहा, “जब मैंने कहा कि कैसे सीएम बनेंगे वो, तो उसका फॉर्मूला बताया कि ऐसे-ऐसे भगवंत मान और फुल्का को लड़वा दूंगा और मैं पहुंच जाऊंगा।”
उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल आज भी उसी रास्ते पर हैं। कुमार विश्वास ने कहा, “नहीं भी है तो कठपुतली बिठा लेंगे वो और कुछ काम कर लेंगे। उन्होंने मुझे ऐसी भयानक बातें बोलीं कि जो पंजाब में सबको पता हैं। तू चिंता मत कर, एक दिन मैं तो स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा।”
कवि कुमार विश्वास आगे कहते हैं, “मैंने कहा कि ये अलगाववाद, 2020 का रेफरेंडम आ रहा है, पूरी दुनिया फंडिंग कर रही है। तो कहता है कि तो क्‍या हो गया..स्‍वतंत्र देश का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा।” विश्वास ने कहा कि इस आदमी की सोच में इतना ज्‍यादा अलगाववाद है कि बस किसी तरह सत्‍ता मिल जाए। इसके पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, “कांग्रेस का कोई नेता आपको कभी किसी आतंकवादी के घर नहीं दिखाई देगा। ‘झाड़ू’ का सबसे बड़ा नेता एक आतंकी के घर पर पाया जा सकता है, यही सच्चाई है।’

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

  • By TN15
  • June 7, 2026
सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

  • By TN15
  • June 7, 2026
‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

  • By TN15
  • June 7, 2026
LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

  • By TN15
  • June 7, 2026
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

 आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

  • By TN15
  • June 7, 2026
 आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

  • By TN15
  • June 7, 2026
अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ