एक बार फिर नोएडा ने बटोरी सोशल मीडिया पर वाहवाही

ऋषि तिवारी
नोएडा। सालासर बालाजी से अपने मित्रों के साथ लौट रहे नोएडा के उद्यमी और समाजसेवी अनुज गुप्ता को रेलवे स्टेशन पर घर से भटकी हुई 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला मिली जो रोती हुई किसी सहायता की आस में बैठी थी। महिला को रोते हुए देख अनुज गुप्ता ने उस बुजुर्ग महिला से बातचीत की तो पता लगा कि वह झांसी की रहने वाली हैं।

इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं पता। अनुज गुप्ता एवं उनके दोस्त कुलदीप गुप्ता, वरुण अग्रवाल, राजेश बंसल, शंकर रंगवाला, प्रखर गुप्ता ने सराय रोला स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक बुजुर्ग महिला को लेकर गए और वहां तत्काल में टिकट कराई और महिला की पहचान के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया।
ट्रेन देर रात 2 बजे झांसी स्टेशन पहुंची। वीडियो झांसी में भी तेजी से वायरल हुआ जिसका संज्ञान लेते हुए समाजसेवी लोग महिला के बेटे के साथ रेलवे स्टेशन झांसी पहुंचे जहां जीआरपी ने अपनी कार्यवाही करते हुए उनके बेटे को उनकी मां सुपुर्द की। महिला की पहचान कोतवाली क्षेत्र के सराय मोहल्ला निवासी रमेश साहू की मां के रूप में हुई।
सोशल मीडिया पर दिए गए नंबर पर अनुज गुप्ता को लोगो ने कॉल कर बधाइयां दी। अनुज गुप्ता ने बताया कि हमारा धर्म हमे सिखाता है कि अपने आसपास कोई भी असहाय या दुखी ना रहे। ऐसे की सेवा ही ईश्वर की सेवा है।

  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक…

    Continue reading
    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    20 सितंबर तक समस्याओं के समाधान का अल्टीमेटम,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद