राम राज बैठे त्रैलोका, हरषित भए गए सब सोका
नोएडा सेक्टर 82 स्थित पॉकेट 7 के सेंट्रल पार्क में आयोजित श्रीराम कथा के नवें दिन कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने कथा के प्रसंग में हनुमान जी राम जी की भेंट, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता खोज, लंका दहन, रावण वध और राम राज्याभिषेक आदि प्रसंगों का वर्णन बड़े ही मार्मिक ढंग से किया। इस अवसर पर श्री राम कथा आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी देव मणि शुक्ल ने बताया कि श्रीराम कथा का आज विश्राम दिवस है कल 8 बजे सुबह हवन आरती व्यास विदाई और 10 से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। आप सभी सम्मानित भक्त गण सादर आमंत्रित हैं।

इस मौके पर देवमणि शुक्ल, रवि राघव, गोरे लाल, रमेश वर्मा, संजय पांडे, अंगद सिंह तोमर, हरि सिंह, संजय शुक्ला, सिया राम, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, सी एल तिवारी,रमेश दास, हंसमणि शुक्ल, विकास शर्मा, राजेश गुप्ता, विश्वनाथ त्रिपाठी, गौरव, रमेश चंद्र शर्मा, विजय कुमार,रविंद्र सिंह, देवेंद्र गुप्ता, बहादुर चौहान, अनूप सिंह, पंकज झा, विजय कुमार झा, मनीष पांडेय, प्रमोद श्रीवास्तव, संगम प्रसाद मिश्रा, उपेंद्र सिंह, अरूण गौड, राजेश कुमार पाठक, सुभाष चन्द्र शर्मा, प्रकाश जोशी, संदीप, सर्वेश तिवारी, दीपक तिवारी, विष्णु शर्मा, संतोष कुमार यादव, रंजीत पटेल, कपिल मुनि पांडेय, नागेश सिंह, अवनीश तिवारी, अनिल कुमार शर्मा, राकेश कुमार, विकास कुमार, जे पी सिंह, बृजेश चंद्र पांडेय, सहित तमाम सेक्टरवासी भक्त मौजूद रहे।








