घर लौटने पर ‘मक्के की रोटी और सरसों का साग’ के साथ होगा मिस यूनिवर्स हरनाज का स्वागत

चंडीगढ़| मिस यूनिवर्स 2021, हरनाज संधू जब अपने गृहनगर चंडीगढ़ वापस आएंगी तो उनके माता-पिता उन्हें ‘मक्के की रोटी और सरसों का साग’ खिलाएंगे। हरनाज संधू ने 21 साल बाद भारत के लिए मिस यूनिवर्स का ताज हासिल किया है, जिसके बाद पूरा देश, खासतौर पर पंजाब और चंडीगढ़ के लोग उनका स्वागत करने को बेताब हैं।

हरनाज की मां रविंदर कौर ने मोहाली में अपने आवास पर मीडिया से कहा, “यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। मैं व्यक्त नहीं कर सकती कि मैं कितनी खुश हूं। वह हमेशा बहुत सक्रिय और ²ढ़निश्चयी रही हैं।”

स्त्री रोग विशेषज्ञ कौर ने कहा, “मक्के की रोटी और सरसों का साग उसका पसंदीदा है। जब वह घर आएगी तो मैं इसके साथ ही उसे ट्रीट करना पसंद करूंगी। इससे कैलोरी भी नहीं बढ़ती है।”

ताज हासिल करने से पहले, आत्मविश्वास से लबरेज हरनाज ने ट्वीट किया था, “इंडिया.., आज रात हम चमकेंगे!”

हरनाज संधू ने 80 देशों के प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए 21 साल बाद इतिहास रच दिया है। पूरी दुनिया में हरनाज संधू की इस ऐतिहासिक जीत की चर्चा हो रही है। मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने के बाद से ही हरनाज संधू का नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

उसकी मां के मुताबिक, एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली हरनाज ने अपनी काबिलियत साबित की है।

उन्होंने कहा, “वह बहुत आश्वस्त है और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने पर केंद्रित है। हमने उसके जुनून का समर्थन किया है।”

उनकी जीत से उत्साहित, हरनाज के भाई हरनूर ने कहा, “हरनाज ज्यादातर समय शांत और केंद्रित रहती है। उसे अपने स्कूल के दिनों से ही विश्वास था कि एक दिन वह यह खिताब हासिल करेगी और उसने इसे हासिल कर लिया।”

पंजाबी फिल्म अभिनेत्री हरनाज वर्तमान में लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं।

Related Posts

50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सिंतबर को रिलीज हो…

Continue reading
श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं
  • TN15TN15
  • August 22, 2026

‘नीरजा एक नई पहचान’, ‘ज्योति’ और ‘वीरा’ जैसे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!