जयंत चौधरी को लेकर अमित शाह की चिंता पर RLD चीफ बोले, अच्छा लगता है….

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। पश्चिमी यूपी में आरएलडी नेता जयंत चौधरी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच जुबानी जंग जारी है। दूसरी और बीजेपी, समाजवादी पार्टी गठबंधन पर भी निशाना साधने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। शनिवार को अखिलेश और जयंत चौधरी की एकजुटता का उपहास उड़ाया। इसका जवाब देते हुआ जयंत चौधरी ने कहा कि देश के बड़े नेता मेरी चिंता कर रहे हैं। इसका मतलब मैं ठीक कर रहा हूं।
साथ ही जयंत चौधरी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी वाले मेरे कोई रिश्तेदार हैं, जो मैं उनकी मान लूं। मैंने सोच समझकर और अपने लोगों के हितों को ध्यान में रखकर और भविष्य की और सकारात्मक राजनीति को देखते हुए फैसला लिया है। जिनसे मुकाबला है हमारा, वो निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि हमारे बीच फूट पड़ जाए। ‘
अमित शाह ने शनिवार को अखिलेश और जयंत चौधरी की एकजुटता का उपहास उड़ाया और कहा, आजकल अखिलेश यादव और जयंत साथ-साथ दिख रहे हैं, लेकिन यह सिर्फ वोटिंग तक का साथ है, अगर गलती से भी इनकी सरकार बन गई तो जयंत चौधरी जी फिर कहीं नहीं दिखेंगे, तब फिर से आजम खान और अतीक अहमद सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह इनके अखिलेश के टिकट बांटने से ही सबको साफ साफ समझ आ गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

  • By TN15
  • November 20, 2026
Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

  • By TN15
  • November 20, 2026
सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

  • By TN15
  • November 20, 2026
CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

  • By TN15
  • November 20, 2026
बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

  • By TN15
  • November 20, 2026
सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

  • By TN15
  • November 20, 2026
प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक