25 को बस्ती में सहारा के खिलाफ हल्ला बोल जनांदोलन

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले बस्ती में जुटेंगे 10000 सहारा पीड़ित निवेशक और जमाकर्ता
भुगतान को लेकर संयुक्त रूप से दर्ज कराई जाएंगी 10000 एफआईआर
जिले के सभी कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी भी होंगे आंदोलन में शामिल

चरण सिंह राजपूत
नई दिल्ली/लखनऊ। ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने भुगतान के लिए सहारा इंडिया पर हल्ला बोला है। 25 फरवरी को सहारा पीड़ित हल्ला बोल जनांदोलन के तहत बस्ती के जीआईसी स्कूल से एसपी ऑफिस तक हजारों लोग पैदल मार्च निकालेंगे तथा सभी सामूहिक रूप से एफआईआर दर्ज कराएंगे। इस आंदोलन में कांग्रेस के विधायकों और प्रत्याशियों के भी शामिल होने का दावा किया गया है।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ल ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि सहारा के खिलाफ उनके संगठन ने हल्ला बोल जनांदोलन शुरू कर दिया है। 25 फरवरी को १०००० से ऊपर सहारा निवेशक और जमकर्ता जीआईसी स्कूल पर जुटेंगे और एसपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालेंगे। एसपी कार्यालय में सभी पीड़ित सामूहिक रूप से एफआईआर दर्ज कराएंगे। अभय देव शुक्ल का दावा है कि उनके आंदोलन में जिले के कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा है कि सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय और दूसरे निदेशकों के खिलाफ देशभर में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। आंदोलन हो रहे हैं पर सुब्रत राय पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। उनका कहना है कि सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय केंद्र सरकार से मिलीभगत कर सहारा पीड़ितों का पैसा मारना चाहते हैं। सहारा प्रबंधन कह रहा है कि उसने सभी निवेशकों का एक-एक पाई का भुगतान कर दिया है जबकि सहारा पर निवेशकों और जमाकर्ताओं का दो लाख करोड़ से भी अधिक का भुगतान बकाया है।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सहारा के खिलाफ हल्ला बोला जाए। सहारा के सभी कार्यालयों पर जब तक प्रदर्शन नहीं होगा तब तक सहार भुगतान करने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन युद्धस्तर पर सहारा के खिलाफ आंदोलन कर रहा है। उन्होंने सहारा पीड़ितों का आह्वान किया है कि अधिक से अधिक लोग बस्ती के हल्ला बोल कार्यक्रम में पहुंचे। अभय देव शुक्ला ने कहा है कि सहारा से भुगतान न होने की वजह से कितनी बेटियों की शादियां रुकी पड़ी हैं। कितने बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। कितने निवेशक और जमाकर्ता दम तोड़ चुके हैं। सहारा के पास प्रबंधन की अय्याशी और विज्ञापन के लिए तो पैसा है पर भुगतान देने के लिए नहीं। अभय देव शुक्ला ने कहा है कि जिन लोगों ने सहारा की संपत्ति तीन लाख करोड़ से अधिक पहुंचाई वे ही लोग आज घर से बेघर हो गये हैं। अभय देव शुक्ला का कहना है कि देशभर के निवेशकों और जमाकर्ताओं को एकजुट होकर लड़ना होगा। कार्यक्रम की अगुआई अभय देव शुक्ल, देवेंद्र श्रीवास्तव कांग्रेस प्रत्याशी, इजहार अहमद, के बी तिवारी, कुसुम लता, ओरिलाल, सुधीर शुक्ल, आरपी शर्मा, संतोष अग्रवाल, जेपी दूबे, बिजेंद्र पाण्डेय, महेंद्र सिंह, अविनाश श्रीवास्तव के अलावा संगठन के दूसरे लोग कर रहे हैं।
दरअसल सहारा के खिलाफ चौरतफा मोर्चा खुल चुका है। देशभर के विभिन्न जिलों में विभिन्न संगठन लगातार सहारा के खिलाफ भुगतान को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। एक ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा आंदोलन कर रहा है तो दूसरी ओर राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा ने मोर्चा संभाला हुआ है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर संतकबीर नगर से लेकर दिल्ली तक आंदोलन कर रहे हैं। उधर दिल्ली के जंतर-मंतर पर संयुक्त राष्ट्रीय मोर्चा ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के बैनर तले मदनलाल आजाद की अगुआई में संसद सत्याग्रह चल रहा है। हाल ही में सहारा इंडिया के पटना जोनल ऑफिस में ५०० से अधिक एजेंट एडीएम के साथ पहुंचे और भुगतान को लेकर प्रदर्शन किया था।
दरअसल सहारा इंडिया, पर्ल्स, बाइकबोट, हैलोटैक्सी, टाइपराइड, राधा माधव, ब्ल्यूफॉक्स, साइन सिटी, फ्यूचर मेकर, कैची पिक्सल, स्ट्रीट हाक्स, कर्मभूमि, कल्पतरू, सारईं प्रसाद, हीरा गोल्ड, पिनकोन, रामेल, प्रयाग, हैलोराड, गो वे, गो बाइक, एनएनएम, एवरग्रीन, विश्वास ट्रेडिंग,  कार सर्विस यात्रा, ग्लोबल स्टार, किसान एग्रो, विश्वामित्र जैसी हजारों कंपनियों ने करोड़ों नागरिकों को बारी-बारी से अपनी ठग स्कीम्स में फंसाकर ठगा है। मदन लाल आज़ाद ने कहा कि इसी तरह आदर्श, संजीवनी, नवजीवन, सहारा, सर्वोदय, समृद्ध जीवन, लोकहित, जेकेवी, अल्पेश्वर, खेतेश्वरल, कामधेनु जैसी हजारों मल्टीस्टेट कॉपरेटिव सोसायटियों के खिलाफ जगह-जगह  आंदोलन चल रहा है।

Related Posts

सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने…

Continue reading
मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

  • By TN15
  • October 21, 2026
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

  • By TN15
  • October 21, 2026
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

  • By TN15
  • October 21, 2026
चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

  • By TN15
  • October 21, 2026
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

  • By TN15
  • October 21, 2026
CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

  • By TN15
  • October 21, 2026
परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?