ओलंपिक समिति विनेश फोगाट को न्याय दे

 रघु ठाकुर
विनेश फोगाट के साथ हुई घटना ने समूचे देश को झकझोर दिया है और विनेश फोगाट के दुख के साथ सारा देश इसे राष्ट के साथ अन्याय के भाव से देखकर खड़ा है। यह आश्चर्यजनक है की रातो रात में किसी व्यक्ति का वजन 2.8 किलो बढ़ जाए और मात्र 100 ग्राम के वजन के नाम पर उसे ओलंपिक के फाइनल में से बहिष्कृत कर दिया जाए।
मैं नहीं जानता हूं कि ओलंपिक समिति के सदस्यों में क्या राजनीतिक काट छांट है ?यह किस प्रकार की भूमिका है? परंतु इतना तो निश्चित लग रहा है कि यह सब किसी योजना के तहत हुआ है वरना ऐसा कैसे हो सकता है की एक व्यक्ति का वजन रातों-रात 2:8 किलो बड़ जाए। ओलंपिक समिति यह भी कर सकती थी की अंतिम मैच के लिए याने फाइनल मैच के लिए एक-दो दिन का समय दे सकती थी ताकि बजन के बारे में अपना संतुलन कर सके ।मैं तो अभी भी कहना चाहूंगा ओलंपिक समिति से कि वह एक दिन का समय दें। हो सकता है कि आज भी अगर उनका बजन लिया जाए तो जो रात दिन उन्होंने दुख में काटे हैं निराशा में काटे हैं उनका वजन 100 ग्राम की जगह एक किलो घट चुका होगा और अगर इस पर भी ओलंपिक को आपत्ति है तो कम से कम यह जरूर कर दे कि जिनके साथ उनका फाइनल मैच होना था उनके साथ एक मैच करा दे भले ही वे पुरस्कार ना दें। परंतु कम से कम दुनिया को तो मालूम पड़ जाए कि विनोश फोगाट की शक्ति क्या है ।उसके पहलवानी का स्तर क्या है ।और बगैर गोल्ड मेडल के भी वह उसे हरा सकती है जो फाइनल मैच में उनकी प्रतिद्वंदी होती। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी भारत सरकार से व प्रधानमंत्रीजी से अपील करती है कि वह अपनी संवैधानिक मर्यादाओं में रहते हुए ओलंपिक समिति के सामने इस मुद्दे को उठाएं ।आखिर यह केवल प्रसिद्ध व्यक्ति या देश के भावनाओं का मुद्दा मात्र नहींहै बल्कि देश के साथ न्याय का प्रश्न हैं।
कहीं ऐसा तो नहीं है कि फिर से एक बार दुनिया रंगभेद के आधार पर काम कर रही हो और ओलंपिक में भी रंग भेद को आधार बनाया जा रहा हो ?
(लेखक लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक हैं)

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी