बूढ़े व्यक्ति ने डीएम से पलायन रुकवाने की मांग

किरतपुर। किरतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसौना अरजानीपुर में प्रधान समर्थकों से प्रताड़ित एक परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर है। पीड़ित के भाई लाखन सिंह पुत्र मुरली सिंह ने जिलाधिकारी बिजनौर से पलायन रुकवाने की मांग की है। विकास खंड किरतपुर के गांव सिसौना अरजानीपुर निवासी नरपाल सिंह ने अपने मकान व कृषि भूमि पर बिकाऊ है का बोर्ड लिखवाकर परिवार सहित गांव से पलायन करने की घोषणा की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि ग्राम प्रधान पूजा देवी का देवर व उसके अन्य समर्थक दबंगता के बल पर उत्पीड़न कर रहे हैं। जिससे तंग आकर मैंने परिवार संग गांव से पलायन करने का मन बना लिया है। नरपाल सिंह का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गांव में विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया। धरातल पर कहीं विकास नहीं हुआ। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी बिजनौर व मुख्यमंत्री पोर्टल की गयी है। विकास कार्यों में अनियमितता बरतने व भ्रष्टाचार के संबंध में जांच करने की मांग की गई। आरोप है कि जैसे ही ग्राम प्रधान को जांच का पता लगा तो उसके देवर अजय उर्फ पालू पुत्र बेगराज, बेगराज पुत्र बल्लड़ के द्वारा जांच वापस लेने का दबाव बनाया गया। ग्राम प्रधान के द्वारा जंगल के रास्ते में सरकारी हेंड पंप व चबूतरा बना दिया गया। जिससे पीड़ित का रास्ता बंद हो गया है। पीड़ित का आरोप है कि ग्राम प्रधान का देवर अजय दबंगई दिखाता है, अजय व उसके दबंग किस्म के सर्मथक गांव छोड़ने की धमकी दे रहे है। वहीं पीड़ित नरपाल व उसके परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित नरपाल ने डीएम को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। इधर प्रधान पूजा देवी व उसके देवर एंव प्रतिनिधि अजय ने नरपाल द्वारा लगाये आरोपों को निराधार एंव बेबुनियाद बताया है।

  • Related Posts

     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित…

    Continue reading
    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    आप आदमी पार्टी ने बीते दिनों बड़ी टूट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    • By TN15
    • June 15, 2026
     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    • By TN15
    • June 15, 2026
    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    • By TN15
    • June 15, 2026
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    • By TN15
    • June 15, 2026
    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    • By TN15
    • June 15, 2026
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी