‘तेल’ ने रोका बन्दरा पीएचसी के एम्बुलेंस का ‘चक्का’, प्रसव पीड़ित महिला की मौत

मृतक के परिजनों में नाराजगी
लापरवाही का आरोप
चिकित्सा प्रभारी बोले-विभाग को कराया जा चुका है अवगत

मुजफ्फरपुर। जिले के बन्दरा प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पीड़ित महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिला प्रखंड के बन्दरा पंचायत के गोविंदपुर छपरा की बताई गई है । परिजनों का बताना है कि प्रसव पीड़ित महिला को बन्दरा पीएचसी में लाया गया। जहां उचित इलाज नहीं हो सकी और प्रसव पीड़ित महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में गहरी नाराजगी है।परिजन पीएचसी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। वहीं इस मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने शुक्रवार की शाम बताया कि प्रसव पीड़ित महिला की मौत का मामला सही है, लेकिन यह मौत बन्दरा पीएचसी में नहीं हुई है, बल्कि यहां से प्राइवेट अस्पताल ले जाने के बाद हुई है। उन्होंने बताया कि प्रसव पीड़ित एक महिला की गंभीर स्थिति थी। उसकी 7वीं प्रसव थी। गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया था, लेकिन एंबुलेंस में तेल नहीं थी, इसलिए पीएचसी का दोनों एंबुलेंस का परिचालन बंद है। परिजन प्राइवेट गाड़ी से उसे शहर नहीं ले जाना चाह रहे थे। बाद में यहां से उसे स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया।बाद में उसकी मौत की सूचना मिली।

2 महीने से एम्बुलेंस में तेल नहीं,हो रही परेशानी:

उन्होंने बताया कि एंबुलेंस में तेल नहीं होने की वजह से अक्सर एंबुलेंस का परिचालन बाधित रह रहा है। ऐसी स्थिति पिछले तकरीबन 2 महीने से हैं।तेल आवंटन एवं तेल के अभाव में एंबुलेंस परिचालन की स्थिति को लेकर पहले भी वरीय अधिकारियों को लिखा जा चुका है, लेकिन अब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी है।लिहाजा पीएचसी का एंबुलेंस कभी चल रहा है तो कभी नहीं भी चल पा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है।

  • Related Posts

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading
    बिहार दौरे पर पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

    पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    • By TN15
    • June 9, 2026
    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    • By TN15
    • June 9, 2026
    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल