मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी ने उठाया हिजाब बैन का मुद्दा, भारत का करारा जवाब

द न्यूज 15

नई दिल्ली। कर्नाटक हिजाब विवाद मामले को लेकर मुस्लिम देशों के संगठन(OIC) द्वारा दिए गये बयानों पर भारत की तरफ से करारा जवाब दिया गया है। बता दें कि इससे पहले ओआईसी ने भारत में धर्म संसद और हिजाब को लेकर छिड़े विवाद पर अपनी चिंता जताई थी। ओआईसी ने संयुक्त राष्ट्र से इस मामले में जरूरी कदम उठाने की अपील की थी।

गौरतलब है कि मुस्लिम देशों के संगठन के बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि ओआईसी सचिवालय की तरफ से जो बयान आये हैं उससे पता लगता है कि इस संगठन को कुछ स्वार्थी हितों और दुष्प्रचार करने वालों ने अपने अधीन कर लिया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत से जुड़े मामलों पर ओआईसी के महासचिव की तरफ से हमने एक और भ्रामक बयान देखा है। मंत्रालय ने कहा कि भारत में मुद्दों पर गंभीर विचार किया जाता है और हमारे संवैधानिक ढांचे के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार उसका निदान किया जाता है।
आपको तो हिजाब वाली प्रधानमंत्री चाहिए संविधान वाली नहीं- ओवैसी के नेता से कहने लगे अमिश देवगन, मिला ऐसा जवाब
मंत्रालय ने अपने सख्त अंदाज में कहा कि ओआईसी सचिवालय की सांप्रदायिक मानसिकता इन वास्तविकताओं की उचित सराहना की अनुमति नहीं देता। भारत के खिलाफ अपनी गलत भावना का प्रचार करने के लिए OIC केवल अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहा है।
बता दें कि इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने हिजाब विवाद, धर्म संसद और मुस्लिम महिलाओं को ऑनलाइन निशाना बनाए जाने को लेकर सामने आई खबरों को लेकर टिप्पणी की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी मुस्लिम देशों के इस संगठन ने भारत के खिलाफ आंतरिक मामलों पर अपना बयान जारी किया है।
बता दें कि इससे पहले भी ओआईसी ने कश्मीर को लेकर जहर उगला था। पिछले साल विशेष दूत युसेफ एल्डोबे ने कहा था कि कश्मीर के लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकारों का समर्थन करना ओआईसी जारी रखेगा। दरअसल ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कंट्रीज दुनियाभर के मुस्लिम देशों का रहनुमा बनने का दावा करता है। इस संगठन की स्थापना 25 सितंबर 1969 में हुई थी। पाकिस्तान संस्थापक सदस्य है।

Related Posts

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

इधर ईरान-इजरायल युद्ध चल रहा है दूसरी ओर अफगान…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई