कभी भी युद्ध में तब्दील हो सकता है रूस और यूक्रेन के बीच का तनाव, विश्वयुद्ध में भी बदलने की है आशंका  

सरिता मौर्य 

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव अब युद्ध की दहलीज पर आ पहुंच गया है। यदि अमेरिकी दावों पर यकीन किया जाए तो किसी भी वक्त पुतिन के एक इशारे पर यूक्रेन पर हमला हो सकता है। दरअसल रूस ने यूक्रेन को तीनों ओर से यानी हर एक मोर्चे पर घेर लिया है। चाहे बात ज़मीन पर जंग की हो या समंदर की चुनौती की या ज़िक्र आसमां की ऊचाइंयों से तबाही मचाने का हो हर मोर्चे पर रूस ने यूक्रैन की घेराबंदी कर दी है।

यूक्रेन की सीमा पर 1 लाख 30 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात हो गए हैं। साथ ही रूस ने टैंक, भारी हथियार और मिसाइलें भी तैनात कर दी हैं। ऐसे में अमेरिका ने आशंका जताई है कि रूस 16 फरवरी को यूक्रेन पर हमला कर सकता है। ऐसे में इस युद्ध के मुद्दे पर दुनिया दो धड़ो में बंटती नज़र है। जहां एक ओर रूस है तो दूसरी ओर अमेरिका और ब्रिटेन समेत नाटो और यूरोपीय यूनियन ने यूक्रेन का साथ दे रहा है। दरअसल अमेरिका और यूरोपीय देशों की ओर से रूस पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी गई है, लेकिन इससे रूस पर कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है। ख़बर तो यह भी आ रही है कि हालात को संभालने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात भी की थी। साथ ही जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेन्स्की से भी बात की थी, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल सका है। सच तो यह है कि पहले अमेरिकी अधिकारियों ने यूक्रेन सीमा पर 1 लाख रूसी सैनिकों के तैनात होने की जानकारी दी थी, लेकिन अब अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन सीमा पर रूस के 1 लाख 30 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात किए  हुए हैं। इनमें से 1.12 लाख जवान सेना और 18 हजार जवान नौसेना और वायुसेना के हैं, जिसके जवाब में अमेरिका और नाटो ने भी यूक्रैन को मदद मुहैया करानी शुरू कर दी, जिसकी जानकारी खुद यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेस्की रेजनीकोव ने ट्वीट कर दी  है कि अभी तक उन्हें 1,500 टन की सैन्य सामग्री मिल गई है। इसमें हथियार, ग्रेनेड और गोला-बारूद जैसी सैन्य सामग्री शामिल हैं। जो बताता है कि तैयारियां दोनों ओर से विनाश की ही हो रही हैं। समय रहते यदि कुछ हल न निकला तो कुछ भी हो सकता है।

Related Posts

भारत में समंदर किनारे दबा था दुनिया का पहला बंदरगाह, 4000 साल तक यूरोप में भी नहीं था ऐसा पोर्ट, इतिहासकार ने खोली अंग्रेजों की झूठ की पोल
  • TN15TN15
  • July 22, 2026

नई दिल्ली। अरसे से पश्चिम के इतिहासकार इस…

Continue reading
आखिर क्यों बलूचिस्तान को नहीं छोड़ना चाहता पाकिस्तान?
  • TN15TN15
  • July 15, 2026

पाकिस्तान के सबसे अशांत और आर्थिक रूप से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

  • By TN15
  • July 24, 2026

‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

  • By TN15
  • July 24, 2026
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

  • By TN15
  • July 24, 2026
सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि