लिंगराज आजाद और अक्षय कुमार को बिना शर्त रिहा करे उड़ीसा सरकार!

जल, जंगल, जमीन बचाने और राज्य दमन के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें जन संगठन और विपक्षी दल!

 

डॉ. सुनीलम

किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीलम ने उड़ीसा की डबल इंजन सरकार द्वारा जन आंदोलनों पर किए जा रहे दमन पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए देश के किसान संगठनों, मजदूर संगठनों और सभी लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली ताकतों से एकजुट होकर उड़ीसा के जल, जंगल, जमीन बचाने, किसानों को एमएसपी दिलाने, कर्जा मुक्त करने, किसान पेंशन और भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने, किसानों को हक और सम्मान दिलाने के आंदोलन को तेज करने की अपील की है।

डॉ सुनीलम ने भवानी पटना (कालाहांडी) जेल में बंद लिंगराज आजाद और 23 साथियों को तत्काल रिहा करने की मांग की है, जिसमें 11 महिलाएं शामिल हैं।
डॉ सुनीलम ने कहा कि लिंगराज आजाद, प्रफुल्ल सामंतरा, नरेंद्र मोहंती, लिंगराज (बरगढ़) द्वारा प्राकृतिक संसाधनों की लूट से उत्पन्न खतरों से आम नागरिकों को आगाह करने के लिए लोक अधिकार यात्रा निकाली गई थी।

 

वेदांत कंपनी के इशारे पर

 

लिंगराज आजाद और 23 साथियों को 15 दिन से जेल में कैद रखा गया है। हाल ही में 6 महीने बाद कुछ आंदोलनकारियों को रिहा किया गया था।
यह आंदोलन ‘मां माटी माली सुरक्षा मंच: ( रायगढ़ा – कालाहांडी ) द्वारा चलाया जा रहा है।डॉ सुनीलम ने कहा कि उड़ीसा में 16 वर्षों से संघर्ष कर रहे कृषक नव निर्माण आंदोलन के संयोजक अक्षय कुमार के नेतृत्व में किसान यात्रा निकाली जा रही थी।आंदोलन का समर्थन करने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, सांसद सुधाकर सिंह, दिनेश सिंह उड़ीसा आए जिन्हें 750 किसानों के साथ भुवनेश्वर में हिरासत में लिया गया। बाद में अक्षय कुमार और 13 किसानों को जेल भेज दिया गया। पदयात्रा करने कारण जेल भेजा जाना असंवैधानिक है। डॉ सुनीलम ने उड़ीसा और देश के किसान संगठनों, जन संगठनों से अपील की कि वें एकजुट होकर राज्य सरकार के दमन का विरोध करें ताकि जल, जंगल, जमीन, किसान, किसानी और गांव को बचाया जा सके।
डॉ सुनीलम ने उड़ीसा के विपक्षी दलों से अपील की है कि वे उड़ीसा का जल जंगल, जमीन और किसानी को बचाने के लिए संघर्ष में जन संगठनों का सड़कों पर साथ दें।
डॉ सुनीलम ने उड़ीसा कांग्रेस के अध्यक्ष भक्त चरण दास को पुराने आंदोलनकारी बतलाते हुए उनसे कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों के साथ मिलकर समाजवादी लिंगराज आजाद
और सर्वोदयी अक्षय कुमार तथा सभी आंदोलनकारी की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

  • Related Posts

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    हरियाणा में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर…

    Continue reading
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    • By TN15
    • August 17, 2026
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द