ऑब्जर्वर ने किया निरीक्षण,कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों की ली जानकारी

भवेश कुमार
मुजफ्फरपुर। वैशाली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के जेनरल ऑब्जर्वर शिव प्रसाद नकाते एवं पुलिस आब्जर्वर पी। महेश्वरन ने निर्वाचन व्यय अनुश्रवन कोषांग, एमसीएमसी कोषांग एवं जिला संपर्क केंद्र 1950 आदि का निरीक्षण निर्वाची पदाधिकारी, वैशाली- सह- जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर के साथ किया । उन्होंने एमसीएमसी में प्रतिनियुक्त कर्मियों से कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कर्मियों ने समाचार पत्रों में उम्मीदवारों के प्रकाशित विज्ञापन के खर्च का आकलन करने, कतरन करने तथा व्यय कोषांग में प्रतिदिन प्रतिवेदन भेजे जाने की स्थिति से अवगत कराया। साथ ही कर्मियों ने पेड न्यूज तथा टेलीविजन चैनलों के माध्यम से की जा रही मॉनिटरिंग के बारे में जानकारी प्रदान की।

मौके पर उपस्थित निर्वाची पदाधिकारी ने एमसीएमसी के नोडल पदाधिकारी को कोषांग को नियमित रूप से 24×7 कार्यरत रखने , प्रभावी मॉनिटरिंग करते रहने तथा सी विजिल का प्रचार करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार से निर्वाचन व्यय अनुश्रवन कोषांग के अधिकारियों एवं कर्मियों से सेल द्वारा संचालित कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

साथ ही वैशाली निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत संचालित चेक पोस्ट , संस्थापित सीसीटीवी की स्थिति तथा मॉनिटरिंग प्रणाली के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। निर्वाची पदाधिकारी ने कोषांग के नोडल पदाधिकारी को नियंत्रण कक्ष से नियमित रूप से सतत एवं प्रभावी निगरानी करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त जिला संपर्क केंद्र 1950 का निरीक्षण कर प्रेक्षक ने प्रतिनियुक्त कर्मियों से नियंत्रण कक्ष में प्रतिदिन आ रहे कॉल की संख्या, उसकी प्रकृति एवं निष्पादन की स्थिति के बारे में फीडबैक प्राप्त किया।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा