Nutrition Campaign : सांसद महेश शर्मा ने गोद लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया भ्रमण

Nutrition Campaign : सभी बच्चों को अपना मान  उनकी देखभाल करें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता : डा. शर्मा

Nutrition Campaign : नोएडा पोषण अभियान के अंतर्गत गोद लिये गये आंगनबाड़ी केन्द्र छलेरा-05 व छलेरा 08 का मंगलवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद डा. महेश शर्मा ने भ्रमण  किया और वहां की व्यवस्थाओं को जांचा-परखा। डा. महेश शर्मा के साथ मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र भी मौजूद रहे।

Nutrition Campaign, Visit of MP Mahesh Sharma, Anganwadi Center, 

Also Read : अब हर स्वास्थ्य केन्द्र पर लगेंगे ‘सप्लाई बॉक्स’, उपलब्ध होंगे गर्भनिरोधक साधन 

भ्रमण के दौरान सांसद ने आंगनबाड़ी केन्द्र के लाभार्थियों मुख्यत:  कुपोषित बच्चों के उचित लालन-पालन के बारे में  प्रेरित किया। Visit of MP Mahesh Sharma : डा. शर्मा ने कहा –  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास  है कि उत्तर प्रदेश में एक भी बच्चा कुपोषित न रहे। इसी परिकल्पना में उन्होंने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि वह सभी बच्चों को अपना बच्चा मानकर उनकी देखभाल करें। 

Also Read : रैली निकाल कर दिया ‘छोटे परिवार के बड़े फायदे’ का सन्देश

Nutrition Campaign, Visit of MP Mahesh Sharma, Anganwadi Center, 

उन्होंने Adopted Anganwadi Centers में चिन्हित 17 कुपोषित बच्चों को देशी घी प्रदान किया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी को निर्देश दिये कि इन बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार के लिए जिस चीज की भी आवश्यकता है, उसकी सूची उन्हें उपलब्ध कराएं ताकि वह सामान लाभार्थियों को उपलब्ध करा सकें।

इस अवसर पर डा. महेश शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा पोषण अभियान के अंतर्गत उपलब्ध करायी गयी साड़ी- वर्दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं- सहायिकाओं को प्रदान कीं। सांसद द्वारा गोद लिए गये Anganwadi Center पर छह माह पूरे कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन करके उनके अभिभावकों को पोषण संबंधी उचित व्यवहारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। गौरतलब है कि जनप्रतिनियों और सरकारी अधिकारियों द्वारा Adopted Anganwadi Centers को गोद लिया गया है। इसी कड़ी में सांसद महेश शर्मा ने भी आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लिया है।

गौरतलब है कि Nutrition Campaign के अंतर्गत संभव अभियान चलाया जा रहा है। एक जुलाई से शुरू हुआ यह अभियान 30 सितंबर तक चलाया जायेगा। इस दौरान गंभीर तीव्र अतिकुपोषित (सैम) तथा मध्यम गंभीर कुपोषित (मैम) बच्चों का चिन्हीकरण किया जा रहा है, ताकि उचित समय पर उनका स्वास्थ्य प्रबंधन हो सके। कुपोषण को दूर करने के लिए सभी कन्वर्जेंस डिपार्टमेंट – ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग तथा एकीकृत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग मिलकर काम कर रहे हैं।

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित