यूपी में महिला कामगारों की तादाद पुरुषों से अधिक

यूपी में महिला कामगारों की दादाद पुरुषों से अधिक हो गई है। ई-श्रम पोर्टल के ताजा आंकड़े बताते हैं कि काम के लिए अब पहले से कहीं अधिक महिलाएं बाहर निकलने लगी हैं प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। यूपी में घर की चहारदीवारी की दुनिया में महिलाओं की दखल पहले से कहीं ज्यादा बढ़ी है। यहां तक कि पुरुषों से भी ज्यादा महिलाएं अब काम के लिए निकलने लगी है। ई-श्रम पोर्टल के ताजा आंकड़े बताते हैं कि कुल कामगारों में महिलाओं की तादाद 52.36 हो गई है। अब तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार पुरुष कामगार 3.94 करोड़ हैं, जबकि महिला कामगारों की संख्या 4.34 करोड़ हो गई है। 2.77 करोड़ महिलाएं अपना घर चलाने को घरेलू काम कर रही हैं। यह आंकड़े बता रहे हैं कि यूपी की महिलाओं का स्वावलम्बन के लिए घर से निकलना बढ़ा है।

ज्यादा आबादी तो ज्यादा कामगार : ई श्रम पोर्टल पर रजिस्टेशन कराने में आबादी के मुताबिक यूपी पहले पायदान पर है। अब तक देश में 28.12 करोड़ कामगार पंजीकृत हुए हैं, इनमें यूपी की हिस्सेदारी 8.29 करोड़ दर्ज की गई है। ई-श्रम पोर्टल में गुरुवार को टॉप फाइव राज्यों की सूची जारी की गई। इसमें यूपी के बाद बिहार, पंजीकृत हुए हैं, इनमें यूपी की हिस्सेदारी 8.29 करोर्ड दर्ज की गई है। ई-श्रम पोर्टल में गुरुवार को टॉप फाइव राज्यों की सूची जारी की गई। इसमें यूपी के बाद बिहार, महिला कामगारों की कुल संख्या में भी यूपी सभी राज्यों से बहुत आगे है। यूपी की महिला कामगार कृषि, घरेलू कामकाज, बिल्डिंग-हस्तनिर्मित उत्पाद निर्माण, परिधान, लेदर, शिक्षा, हेल्थकेयर, फूड इंडस्ट्री, ज्वैलरी, प्रिटिंग, म्यूजिकल उपकरण के निर्माण क्षेत्र, संगठित रिटेल क्षेत्र में, टेक्सटाइल-हैंडलूम, ऑटोमोबाइल-ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में काम करने लगी हैं। वे अपने पैरों पर खड़े होने के लिए छोटे-बड़े हर काम को कमर कस रही हैं। सात साल पहले लेदर इंडस्ट्री में यूपी में 11 लाख कामगार पंजीकृत थे। अब यह आंकड़ा 19 लाख पार कर गया है। इसमें महिलाओं की संख्या सात लाख दर्ज की गई है। पहले यह संख्या 2.78 लाख थी।

 

  • Related Posts

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

    Continue reading
    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    • By TN15
    • November 20, 2026
    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक