अब अखिलेश आप के लिए चुनाव प्रचार करेंगे या फिर आरजेडी के लिए ?

आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में किया सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

दिल्ली में कांग्रेस पर इंडिया गठबंधन ने लगाया था बीजेपी का साथ देने का आरोप

द न्यूज 15 ब्यूरो 
नई दिल्ली/पटना। दिल्ली चुनाव में जब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से अलग होकर चुनाव लड़ा तो  इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस पर बीजेपी की मदद करने का आरोप लगाया था। सपा मुखिया अखिलेश यादव तो बाकायदा आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में गए भी थे। अब अखिलेश यादव आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में जाएंगे या फिर आरजेडी के पक्ष में ? अब इंडिया गठबंधन के नेता आम आदमी पार्टी को बीजेपी की मदद करने वाली पार्टी नहीं बोलेंगे ?

दरअसल आम आदमी पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। खुद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह निर्णय दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन से अलग होकर अकेले लड़ने की रणनीति के बाद लिया गया है।
AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने भी चुनाव लड़ने की पुष्टि की है, जिसमें उन्होंने कहा कि पार्टी बिहार में ‘केजरीवाल मॉडल’ को लागू करने पर जोर देगी, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुख होंगे। पार्टी ने ‘बिहार में भी केजरीवाल’ कैंपेन शुरू किया है और संगठन को मजबूत करने के लिए जनसंपर्क यात्राएं आयोजित कर रही है। हालांकि, यह कदम इंडिया गठबंधन, खासकर RJD और कांग्रेस के लिए चुनौती पैदा कर सकता है, क्योंकि AAP का अकेले लड़ना महागठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगा सकता है।
  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी?