भारत में नहीं आएगी अब कोरोना की चौथी लहर, एक्सपर्ट ने बताया- क्यों मिलेगी बड़ी राहत ?

द न्यूज 15  

नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस के केसों में लगातार कमी का दौर देखने को मिल रहा है और एक्टिव मामलों की संख्या 50 हजार से कम हो गई है। इस बीच महामारी विज्ञानी डॉ. टी जैकब जॉन ने भारत के लिए बड़ी राहत का अनुमान लगाया है। उनका कहना है कि देश में तीसरी लहर खत्म होने के दौर में है और अब चौथी वेव नहीं आएगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे पक्का भरोसा है कि भारत में कोरोना की चौथी लहर नहीं आएगी। हालांकि किसी नए वैरिएंट के विस्फोट पर ऐसा कुछ हो सकता है, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं दिखती है।’

मंगलवार को नए केसों का जो आंकड़ा आया है, उसके मुताबिक बीते एक दिन में 3,993 नए केस मिले हैं। यह आंकड़ा पिछले 662 दिनों में सबसे कम है। इस साल 21 जनवरी के बाद से ही कोरोना के केसों में लगातार गिरावट का दौर दिख रहा है। तब देश में कोरोना के कुल 3,47,254 थे, जो अब तेजी से कम होते हुए 50 हजार से भी कम हो गए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के वायरोलॉजी सेंटर के पूर्व निदेशक डॉ. जॉन ने कहा कि तीसरी लहर कमजोर हो रही है। अब साफ है कि यह पैंडेमिक अब एन्डेमिक में तब्दील हो गया है।

क्यों है कोरोना के खात्मे का भरोसा, एक्सपर्ट ने दी जानकारी

डॉ. जॉन ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि यह महामारी अब कमजोर हो गई है और एनडेमिक में तब्दील हो गई। बीते 4 सप्ताह से लगातार कोरोना के केसों में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है।’ उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे देश में कोरोना के केसों में गिरावट दिख रही है, उससे आने वाले एक सप्ताह में और स्थिति बदलेगी। उन्होंने कहा कि एनडेमिक वह स्थिति है, जब लोग वायरस के साथ जीना सीख जाते हैं और उससे निपटने के लिए उनकी शरीर में एंटीबॉडी डिवेलप हो जाती है। यह पूछे जाने पर कि कई लोगों ने तीसरी लहर के भी न आने का अनुमान जताया था, लेकिन वह गलत साबित हुआ।

किन हालातों में आ सकती है चौथी लहर, यह भी बताया :  इस पर डॉ. जॉन ने कहा कि उस वक्त के हालात पर वह अनुमान ठीक था, लेकिन फिर ओमिक्रॉन नाम का एक नया वैरिएंट आया और स्थिति उलट गई। उन्होंने कहा कि अब तक मिले अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और ओमिक्रॉन जैसे वैरिएंट मिले हैं। यदि इनमें से किसी एक वैरिएंट से कोई नया वर्जन डिवेलप होता है तो फिर स्थिति बदल सकती है। यदि ऐसा कुछ नहीं होता है तो फिर स्थिति अलग होगी।

Related Posts

वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
  • TN15TN15
  • January 12, 2026

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

  • By TN15
  • March 20, 2026
फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

  • By TN15
  • March 20, 2026
अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

  • By TN15
  • March 20, 2026
भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

  • By TN15
  • March 20, 2026
होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

  • By TN15
  • March 20, 2026
मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

  • By TN15
  • March 20, 2026
हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी